जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख
जोहार लाइव ब्यूरो जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा-2023 में कथित पेपर लीक मामले में आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक कुमार की जमानत याचिका का राज्य/सीआईडी की ओर से विरोध किया गया. एडिशनल पी.पी. ने अदालत में कहा कि जांच से ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जो प्रथम दृष्टया दीपक कुमार की कथित पेपर लीक व्यवस्था में भागीदारी की ओर इशारा करते हैं. अभियोजन के अनुसार दीपक को परीक्षा से पहले प्रश्न-उत्तर वाला मटीरियल उपलब्ध कराया गया था, जिसे उसने याद किया और इसके बाद परीक्षा दी. अभियोजन के मुताबिक, दीपक कुमार जेएसएससी-सीजीएल-2023 का सफल अभ्यर्थी है और सह-आरोपी उमेश कुमार राय का साला है. … Read More