झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार
झारखंड में बीमार या घायल मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था अब पहले से बेहतर होने वाली है. राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 720 नई एंबुलेंस खरीदने का फैसला किया है. शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी. बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि एक महीने के भीतर टेंडर की पूरी प्रक्रिया खत्म कर ली जाए, ताकि जल्द से जल्द नई एंबुलेंस सड़कों पर उतर सकें. कौन-कौन सी … Read More