अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग
रिपोर्ट – कनिका राणा/वसीम अख्तर फोटो – रुस्तम खलखो सरकारी राशन न मिले तो खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका आदिम जनजाति समुदाय शायद पूरी तरह खत्म होने को तैयार हो जाए. इस राशन को पाने के लिए हर महीने सर पर 33 किलो चावल के लिए ढ़ाई घंटे पहाड़ की चढ़ाई और फिर उतराई. एक गांव से दूसरे गांव और फिर नजदीकी बाजार जाने के लिए हर बार नदी पार करने की नौबत. तिस पर अगर बरसात आ जाए, तो पूरे दो महीने का अघोषित लॉकडाउन. जीवन जीने के लिए शहर और दूसरे राज्यों का सहारा. अगर बीमार … Read More