नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा
कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में स्थित बांकड़ा मस्जिद में नमाज फिर शुरू कराने की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने मस्जिद में नमाज की अनुमति देने की मांग का विरोध किया. एएआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन मुखर्जी ने अदालत में कहा कि नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है और इसके लिए किसी खास मस्जिद में जाना अनिवार्य नहीं है. उनका कहना था कि धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विमानन और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं … Read More