भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी
तेलंगाना में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में 122 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए पहले से भरे हुए फॉर्म-7 जमा कराने की कोशिश की गई. ओवैसी का दावा है कि इन सभी 122 लोगों में मुस्लिम समुदाय के मतदाता शामिल हैं और इसके पीछे सुनियोजित प्रयास किया गया. ओवैसी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने सोमवार को मेमो संख्या 868 जारी किया है. … Read More