Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»ब्रेकफास्ट में बनाना है तड़का इडली तो ये आसान रेसिपी आएगी बेहद काम
    स्वास्थ्य

    ब्रेकफास्ट में बनाना है तड़का इडली तो ये आसान रेसिपी आएगी बेहद काम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तड़का इडली रेसिपी : इडली को पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है. यही वजह है कि साउथ इंडियन फूड होने के बावजूद लगभग सभी भारतीय घरों में इडली बनायी जाने लगी है. इडली कई तरह से बनाई जाती है, इसमें से एक है तड़का इडली जिसे काफी पसंद किया जाता है. तड़का इडली ब्रेकफास्ट के लिए भी एक परफेक्ट फूड डिश है और इसे बच्चे हों या बुजुर्ग सभी बड़े चाव से खाते हैं. आप भी अगर इडली खाना पसंद करते हैं और इडली का नया कलेवर ट्राई करना चाहते हैं तो तड़का इडली नाश्ते में बना सकते हैं.
    तड़का इडली बनाना काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. इसे बनाने के लिए सूजी (रवा) के साथ ही पके चावल , दही सहित अन्य सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है. सेहत के लिहाज से भी तड़का इडली बेहतर फूड डिश है.

    तड़का इडली बनाने के लिए सामग्री
    सूजी (रवा) – 2 कप
    चावल पके – 1 कप
    दही – 1 कप
    टमाटर – 2-3
    प्याज – 2
    सांभर मसाला – 2 टी स्पन
    राई – 1 टी स्पून
    लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
    कढ़ी पत्ते – 12-15
    बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
    भुनी चना दाल – 2 टी स्पून
    उड़द धुली दाल – 1 टी स्पून
    नींबू – 2
    तेल – 2 टेबलस्पून
    नमक – स्वादानुसार

    तड़का इडली बनाने की विधि
    टेस्टी तड़का इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी डाल दें. इसके बाद इसमें पके हुए चावल डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश कर लें. इसके बाद इस मिश्रण में खट्टा दही, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर 1 मिनट तक अच्छे से घोलें और बैटर तैयार कर लें. इसके बाद इस घोल को ढाककर 30 मिनट के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें.

    अब तड़का लगाने की कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें राई और कढ़ी पत्ते डाल दें. राई जब चटकने लगे तो उसमें चना और उड़द दाल डाल दें. इसके बाद गैस बंद कर इस तड़के को इडली के घोल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा डालें और ठीक से मिला दें. घोल पूरी तरह से तैयार होने के बाद इडली पॉट में घोल डालकर इडली तैयार कर लें और उन्हें एक बर्तन में निकालकर रखते जाएं.

    पूरे घोल की इडली बनने के बाद उनके टुकड़े कर एक बर्तन में रख दें. अब प्याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें. कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. इसके बाद राई, कढ़ी पत्ते डालकर भूनें. इसमें प्याज और टमाटर डालकर पकने दें. जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो ऊपर से सांभर मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून लें.

    इसके बाद प्याज-टमाटर के मसाले में दो नींबू का रस डालकर मिला लें और फिर थोड़ा सा पानी डालकर इडली डाल दें. करछी की मदद से पलट-पलटकर इडली के साथ मसाले को अच्छे से मिक्स कर लें. कुछ देर बाद गैस बंद कर दें. आपकी स्वाद से भरपूर तड़का इडली बनकर तैयार हो चुकी है. इसे चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशाहिद कपूर के बाद मीरा राजपूत ने दिखाया फूड लव, समुंदर किनारे पाव भाजी खाते दिखीं एक्टर की पत्नी
    Next Article ASIA CUP 2022: सुपर-4 में भारत-पाक के बीच महामुकाबला आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.