Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»ASIA CUP 2022: सुपर-4 में भारत-पाक के बीच महामुकाबला आज
    खेल-सिनेमा

    ASIA CUP 2022: सुपर-4 में भारत-पाक के बीच महामुकाबला आज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः एशिया कप 2022 में भारत का आज पाकिस्तान के साथ बड़ा मुकाबला होगा. एशिया कप के सुपर-चार में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. दो मैचों में दो जीत के साथ भारत पहले ही सुपर-चार में पहुंच गई थी, वहीं पाकिस्तान ने शुक्रवार यानी 2 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करते हुए सुपर चार के लिए अपनी जगह बनाई थी. और आज दोनों टीमें यानी भारत-पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाले है. 

    पिछले रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें ग्रुप ए के मुकाबले में आमने सामने हुई थी, जहां रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत के साथ पाक को हार दिलायी थी. ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम हॉन्ग कॉन्ग थी, जिसे भारत और पाकिस्तान दोनों से हार मिली. जहां भारत ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर सुपर फोर में जगह बनाई. वहीं पाकिस्तान की टीम ने एक हार और एक जीत के साथ एंट्री की.

    सुपर-चार का पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन सितंबर को खेला गया जिसमें श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की. एशिया कप 2022 के सुपर चार का पहले मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 175 रन बनाये. वहीं श्रीलंका ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका के साथ यह मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही श्रीलंका ने ग्रुप चरण में हार का अफगानिस्तान से बदला चुका लिया. वहीं रविवार 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. सुपर चार में सभी चार टीमों को एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलना होगा. टॉप की दो टीमें 11 सितंबर को फाइनल खेलेगी. टीम इंडिया 6 सितंबर को श्रीलंका और 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रेकफास्ट में बनाना है तड़का इडली तो ये आसान रेसिपी आएगी बेहद काम
    Next Article खूंटी : युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी शख्स गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    Latest Posts

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.