Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»लोग सफल महिलाओं से डर जाते हैं: स्वास्तिका मुखर्जी
    मनोरंजन

    लोग सफल महिलाओं से डर जाते हैं: स्वास्तिका मुखर्जी

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। दुष्कर्म की धमकियों के साथ ट्रोल का शिकार हुई लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी ने हाल ही में बहुत सारी चुनौतियों का सामना किया है। अभिनेत्री का कहना है कि हमारे समाज में सफल महिलाओं को हमेशा निशाना बनाया जाता है और अपमानित किया जाता है।

    हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी लोगों को अपने जीवन में चुने गए विकल्पों को लेकर खुद को शर्मिंदा महसूस नहीं कराने दिया है।

    स्वास्तिका ने आईएएनएस से कहा, “हमारे समाज में, लोग सफल महिलाओं से भयभीत हो जाते हैं और इसलिए आपको ट्रोल करना और अपमानित करना शुरू कर देते हैं। हमारी कड़ी मेहनत को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है और हमारी प्रतिभा की कदर नहीं की जाती है। अगर हम दिखने में अच्छे और सफल हैं तो हमारे बारे में बातें होती ही हैं और वे कहते हैं, ‘वो पक्का सोती होगी’। अगर मैं कड़ी मेहनत से पैसे कमा कर महंगी गाड़ी खरीद ली तो वे कहते हैं ‘ये पक्का उसके बोस ने गिफ्ट किया होगा’। जब एक आदमी वही कार खरीदता है, तो समाज उसकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप उसे देखता है! लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इस तरह की आलोचना से मुक्त हूं।”

    उन्होंने आगे कहा, “अब, जब मैं इस तरह का कुछ भी सुनती हूं, तो मैं कहती हूं ‘हां, भगवान ने मुझे सुंदर पैर दिए हैं, मैं इसके साथ क्या करती हूं, यह मेरी मर्जी है।’ मुझे जीवन में अपनी पसंद और मुझे मिली सफलता पर शर्म नहीं आती, क्योंकि मुझे ये सारी चीजें एक रात में नहीं मिली हैं। मैं साल 2000 से काम कर रही हूं।

    कई बांग्ला हिट फिल्मों के अलावा स्वस्तिका ने बॉलीवुड फिल्में जैसे ‘दिल बेचारा’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी!’ के अलावा वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में भी काम किया है। वह दिग्गज बंगाली अभिनेता संतू मुखर्जी की बेटी हैं, लेकिन स्वास्तिका कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी।

    स्वास्तिका ने याद करते हुए कहा, “मेरे पिता कभी फिल्म के सेट पर नहीं ले गए। जब भी मेरी बहन और मैं उनसे पूछते कि क्या हम उनके सेट पर आ सकते हैं, तो बाबा जवाब देते, ‘क्या तुम्हारे दोस्त अपने पिता के दफ्तर जाते हैं? मेरी फिल्म का सेट मेरा कार्यस्थल, मेरा ऑफिस है। आप मेरे ऑफिस में क्यों आएंगी?”

    उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, जब तक मैं अपने डेब्यू टीवी शो की शूटिंग के लिए नहीं गई, मुझे शूटिंग के बारे में कुछ भी पता नहीं था। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं मेरे पहले शो में बहुत बुरी थी और लोग मेरे पिता का नाम लेकर मुझे ताना मारने लगे। यही वह समय था जब मैंने महसूस किया कि मुझे अपना 100 प्रतिशत अभिनय के लिए देना है। मुझे लगता है कि शो ‘एक आकाशेर नीचे’ ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया। मैंने करीब तीन साल तक इस पर काम किया।”

    Bollywood bollywood gossip bollywood news in hindi Swastika Mukherjee
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहुमा कुरैशी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में अपने काम को याद किया
    Next Article सूफी गीतों में दर्द से उबरने की ताकत है : हर्षदीप कौर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    एशियन गेम्स 2026 : गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.