Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-झारखंड के जमशेदपुर और बुंडू को क्लिन सिटी का अवार्ड
    झारखंड

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-झारखंड के जमशेदपुर और बुंडू को क्लिन सिटी का अवार्ड

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची: देशभर के 4000 से ज्यादा शहरी निकायों में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रैंकिंग जारी हो गया है. गुरुवार 11 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में शहरों का स्वच्छता रैंकिंग जारी किया गया. जिसमें पूरे देश में इंदौर और सूरत को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ. वहीं बात झारखंड की करें तो लौहनगरी जमशेदपुर को एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में क्लिन सिटी के रुप में सम्मानित किया गया है तो 25 हजार से ज्यादा आबादी वाले नगर निकायों में झारखंड के बुंडू को क्लिन नगर निकाय के रुप में अवार्ड दिया गया है.
    सचिव और निदेशक ने दी बधाई
    नगर विकास एवम आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार नें जमशेदपुर और बुंडू के पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है. इसके साथ ही सभी निकायों को अगले वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया गया.
    सरकार और नगर निकायों द्वारा उठाए गए कदम
    • डोर टू डोर कचरा का उठाव सुनिश्चित किया गया
    • सूखा और गीला कचरा को सेग्रिगेट करनें पर निकायों का जोर रहा
    • ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग पर भी झारखंड के नगर निकायों का जोर रहा
    • पब्लिक और सामुदायिक टॉयलेट की सफाई सुनिश्चित की गयी
    • वाटर बॉडी की सफाई सुनिश्चित किया गया
    • राज्य के 49 नगर निकायों में स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम चलाया गया और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ानें के भी प्रयास किए गए
    मिशन निदेशक ने दिया सुझाव
    स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) झारखंड और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने राज्यभर से पहुंचे निकाय कर्मियों खासकर राज्य सरकार की से ओर नव नियुक्त नगर प्रशासक,कार्यपालक पदाधिकारियों और नगर प्रबंधकों के साथ बातचीत की और कहा कि हमें और बेहतर प्रदर्शन करनें की जरुरत है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग का तौर तरीका बदला है वैसे में हमें सफाई के साथ साथ स्ट्रेटजी के साथ कुछ अन्य बिंदुओं पर कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि हमारे शहरों को गार्बेज फ्री स्टार रैंकिंग और  ODF ++ प्राप्त करने की आवश्यक्ता है. तब हम देश के अव्वल शहरों का मुकाबला कर खुद को नंबर वन और टू का पोजिशन दिला सकते हैं.
    कार्यक्रम में रहे मौजूद
    केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य सचिव मनोज जोशी, केन्द्र सरकार के अन्य अधिकारी तथा राज्य सरकार की ओर से सूडा निदेशक अमित कुमार,सूडा के उपनिदेशक कृष्ण कुमार,20 से ज्यादा नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी और अन्य निकायों के नगर प्रबंधक मौजूद रहे.
    अवार्ड क्लीन सिटी जमशेदपुर दिल्ली बुंडू स्वच्छ सर्वे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs AFG : नबी की महत्वपूर्ण पारी, भारत के सामने 159 रनों का लक्ष्य
    Next Article राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग: पूर्व सीएम रघुवर के राजनीतिक सलाहकार अजय और ADG अनुराग गुप्ता को क्लीनचिट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.