Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा में फार्मेसी काउंसिल की नियुक्ति पर सस्पेंस, सरयू राय ने उठाए सवाल
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा में फार्मेसी काउंसिल की नियुक्ति पर सस्पेंस, सरयू राय ने उठाए सवाल

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2026Updated:March 15, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार को फार्मेसी काउंसिल में प्रभारी निबंधन सचिव की नियुक्ति पर जोरदार बहस हुई। पश्चिम जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश कर आरोप लगाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। सरयू राय ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में नियम और योग्यता की अनदेखी कर यह नियुक्ति की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि योग्य उम्मीदवारों को नजरअंदाज कर चहेते लोगों को लाभ पहुंचाया गया, जिससे विभागीय पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने सरकार से पूरी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

    स्वास्थ्य मंत्री का जवाब-नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

    सरयू राय के आरोपों का जवाब देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और अगर नियुक्ति नियमों के खिलाफ पाई गई तो उसे रद्द कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    सरकारी हेलीकॉप्टर और चार्टर विमानों पर बहस

    सदन में सरकारी हेलीकॉप्टर और चार्टर विमानों के उपयोग को लेकर भी बहस हुई। विधायक शशि भूषण मेहता ने सवाल उठाया कि निजी एजेंसियों से हेलीकॉप्टर और विमान किराये पर लेने से सरकारी खजाने पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या भविष्य में अपना हेलीकॉप्टर खरीदा जाएगा, ताकि खर्च कम हो और सरकारी नियंत्रण बना रहे। शशि भूषण मेहता ने लातेहार में हुए हेलीकॉप्टर हादसे का भी जिक्र किया, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का अपना हेलीकॉप्टर होता तो जवाबदेही स्पष्ट होती और मृतकों के परिजनों को बेहतर मुआवजा मिलता। इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि नया हेलीकॉप्टर खरीदना फिलहाल व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने बताया कि एक हेलीकॉप्टर की कीमत 80-100 करोड़ रुपए होती है, और रखरखाव, पायलटों की नियुक्ति और तकनीकी संचालन पर भी भारी खर्च आता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्य निजी एजेंसियों से ही सेवाएं लेते हैं।

    ड्रग्स कारोबार पर चिंता

    सदन में रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में बढ़ते ड्रग्स कारोबार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ब्राउन शुगर और हेरोइन अब गली-मोहल्लों तक पहुंच चुकी हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2019 से 2023 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत 2396 मामले दर्ज हुए, और पिछले तीन सालों में इसमें बढ़ोतरी हुई। इस पर मंत्री योगेंद्र महतो ने भरोसा दिलाया कि ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और हर जिले में विशेष टास्क फोर्स गठित कर एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाया जाएगा।

    Also Read :गुमला में छह साल के बच्चे का श’व कुएं से बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

    anti narcotics Appointment Dispute Appointment Inquiry Budget Session Corruption Deepak Birua Drug Trade Government Helicopter Helicopter Debate House Debate Irfan Ansari Jharkhand Legislative Assembly Jharkhand Politics NDPS Act Pharmacy Council Private Agency Roshan Lal Chaudhary Saryu Roy Shashi Bhushan Mehta इरफान अंसारी एंटी-नारकोटिक्स एनडीपीएस एक्ट झारखंड राजनीति झारखंड विधानसभा ड्रग्स कारोबार दीपक बिरुआ निजी एजेंसी नियुक्ति जांच नियुक्ति विवाद फार्मेसी काउंसिल बजट सत्र भ्रष्टाचार रोशन लाल चौधरी शशि भूषण मेहता सदन बहस सरकारी हेलीकॉप्टर सरयू राय हेलीकॉप्टर बहस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में छह साल के बच्चे का श’व कुएं से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article चतरा में तेज रफ्तार का कहर : नाइट गार्ड की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, दो घंटे तक सड़क जाम

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.