Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुशांत सिंह राजपूत केस : सीबीआई को मिली घर की सीसीटीवी फुटेज, हाउस मैनेजर मिरांडा से पूछताछ
    जोहार ब्रेकिंग

    सुशांत सिंह राजपूत केस : सीबीआई को मिली घर की सीसीटीवी फुटेज, हाउस मैनेजर मिरांडा से पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की आगे की जांच के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची है।
    आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी थी ।इसके ठीक एक दिन बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की एक एसआईटी टीम जांच शुरू करने के लिए मुंबई पहुंच गई है। सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) में तीन पुलिस अधिकारी हैं, जिसका (एसपी) नूपुर प्रसाद नेतृत्व कर रही हैं। इस टीम में दिल्ली सीएफएसएल के 12 विशेषज्ञ भी शामिल है। टीम गुरुवार शाम मुंबई पहुंच गई है।

    सूत्र ने कहा कि एजेंसी के अधिकारी मुंबई पुलिस से मामले से संबन्धित जरूरी दस्तावेज एकत्र करेंगे और इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से मिलेंगे।

    जांच करने गई टीम सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पर जा सकती है, जहां दिवंगत अभिनेता ने 14 जून को फांसी लगा ली थी । साथ ही अधिकारी पूछताछ के लिए अभिनेता की मृत्यु के बाद उनके फ्लैट पर पहुंचने वाले पहले पांच व्यक्तियों को भी बुला सकते हैं।

    एजेंसी डॉक्टरों की टीम से भी बात करेगी, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता का पोस्टमार्टम किया था। सीएफएसएल विशेषज्ञ दिवंगत अभिनेता के फ्लैट की जांच करेंगे और सुशांत की मौत की सीन रिक्रिएट करेंगे।

    जरूरत पड़ने पर एजेंसी मुंबई पुलिस के डीसीपी से भी बात करेगी।

    सूत्र ने आगे कहा कि एजेंसी सुशांत, रिया चक्रवर्ती और अन्य के कॉल डिटेल रिकॉर्ड मांगेगी।

    अधिक जानकारी जुटाने के लिए टीम सुशांत की बहन मीतू सिंह से भी मिल सकती है।

    सूत्र ने आगे कहा कि एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मामले का ब्योरा मांगेगी।

    बिहार सरकार ने 6 अगस्त को केंद्र सरकार से मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी, कोर्ट के सुनवाई के बाद यह मामला अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली हैं।

    सीबीआई ने दिवंगत अभिनेता के पिता के.के सिंह के आधार पर रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सुशांत के पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फ्लैटमेट सैमुअल मिरांडा समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    Latest news Online news Sushant
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव, रिम्स डायरेक्टर के बंगले पर तैनात थे जवान
    Next Article मेकॉन के सीएमडी अतुल भट्ट समेत आधा दर्जन लोगों पर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता के शिकायत पर हुई कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.