Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रेमिका की पहल पर टीएसपीसी एरिया कमांडर राहुल का सरेंडर, रांची के ग्रामीण इलाकों में मचाया था आतंक
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमिका की पहल पर टीएसपीसी एरिया कमांडर राहुल का सरेंडर, रांची के ग्रामीण इलाकों में मचाया था आतंक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: नक्सलवाद के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति) के एरिया कमांडर राहुल गंझू उर्फ खलील जी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस पर हत्या, फिरौती, और आर्म्स एक्ट समेत कुल 21 मामले दर्ज हैं। रांची के बुढ़मू, ठाकुरगांव, खलारी, सुखदेवनगर, मांडर, पिपरवार और रातू थाना में इसके खिलाफ मामले चल रहे हैं।

    प्रेमिका की भूमिका से आत्मसमर्पण

    पुलिस के मुताबिक, राहुल के आत्मसमर्पण के पीछे उसकी प्रेमिका अनिता का महत्वपूर्ण योगदान है। अनिता, जो बीए पास है, ने राहुल को समाज की मुख्यधारा में लौटने और नई जिंदगी शुरू करने के लिए प्रेरित किया। राहुल, जो सिर्फ नौवीं तक पढ़ा है, 2016 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था।

    2020 में बना एरिया कमांडर

    राहुल उर्फ खलिलजी 2020 में एरिया कमांडर बना। उसे उमेडंडा, बुढ़मू, खलारी, चान्हों, मांडर और रातु इलाकों की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां वह सरकारी काम में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलता था। पुलिस ने उसे 2021 में गिरफ्तार किया था, लेकिन 2023 में जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया था।

    टीएसपीसी में शोषण का खुलासा

    राहुल ने पुलिस को बताया कि टीएसपीसी अब केवल शोषण और लेवी वसूली का संगठन बन गया है। ग्रामीणों को बेवजह प्रताड़ित किया जाता है, जिससे वह परेशान था। उसने अपने साथियों से भी हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की है. सरेंडर पॉलिसी के तहत राहुल को ओपन जेल में रखा जाएगा। उसके आत्मसमर्पण से रांची के ग्रामीण इलाकों में शांति बहाल होने की उम्मीद है

    अनिता आत्मसमर्पण आर्म्स एक्ट एरिया कमांडर ओपन जेल खलारी खलील जी ग्रामीण इलाका टीएसपीसी ठाकुरगांव नक्सलवाद पिपरवार प्रेमिका फिरौती बुढ़मू मांडर रांची रांची पुलिस रातू राहुल गंझू लेवी वसूली शांति बहाली. शोषण सरेंडर पॉलिसी सुखदेवनगर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखलारी रेलवे स्टेशन पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
    Next Article रांची में 80 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, तमिलनाडु से आरोपी गिरफ्तार, राशि दस गुणा करने का झांसा देकर फंसाया

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.