नई दिल्ली : कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राहुल गांधी की तस्वीर शेयर की है और कहा है कि इस तस्वीर को देखकर कुछ ख्याल आया। अपने आप में यह नरेंद्र मोदी की कितनी बड़ी हार है। जिंदगी के कितने ही साल जिस आदमी को खत्म करने में, उसके खिलाफ अनर्गल झूठ बोलने में, उसके परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार करने में और उसको मटियामेट करने में लगा दिए वो आज उनके सामने बैठा है.उन्मुक्त, बेफिक्र और बेखौफ मुस्कुरा रहा है। मोदी को जरूर लगता होगा कि उनकी सारी की सारी मेहनत धरी की धरी रह गयी।शायद उनको कहीं न कहीं सच की ताकत का एहसास होता होगा।समझ में आता होगा कि लाखों-करोड़ों खर्च करने के बाद भी आखिर क्या हुआ।आज उनका चेहरा बेरंग है। हंसी गायब है और जिसको नेस्तनाबूद करने में उन्होंने अपनी सारी ताकत झोंक दी वे उनके सामने बैठा है और हंस रहा है.
सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी और राहुल गांधी की तस्वीर साझा की, कहा- यह मोदी की हार का प्रतीक है

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

