Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीए परीक्षा : नयी अधिसूचना जारी करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    सीए परीक्षा : नयी अधिसूचना जारी करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोरोना महामारी की भयावहता के मद्देनजर 29 जुलाई से 16 अगस्त तक होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षाओं के लिए ‘ऑप्ट-आउट’ योजना को और अधिक लचीचा बनाने और इस संबंध में नयी अधिसूचना जारी करने का इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) को निर्देश दिया।

    न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई दो जुलाई तक स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति खानविलकर ने कहा कि महामारी की स्थिति ‘स्थिर’ नहीं है, बल्कि हर पल बदल रही है, ऐसे में ऑप्ट-आउट योजना को अधिक लचीला बनाया जाना चाहिए और इसका विकल्प खुला रखा जाना चाहिए।

    याचिकाकर्ता ‘इंडिया वाइड पेरेंट्स एसोसिएशन’ की ओर से पेश वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने दलील दी कि ऐसे अनेक छात्र हैं जो केंटेनमेंट जोन में हैं और ऐसे भी परीक्षार्थी हैं जिनके यहां राज्य सरकारों ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है। उन्होंने इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल का उदाहरण भी दिया।

    आईसीएआई की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी श्रीनिवासन ने दलील दी कि देशभर में 500 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं जिन्हें पूरी तरह सेनिटाइज किया गया है और वहां परीक्षार्थियों के लिए बेहतर स्वच्छता व्यवस्था की गयी है। अब परीक्षा केंद्र बदलना मुश्किल होगा। इस पर न्यायालय ने कई तरह के तार्किक प्रश्न किये, और नयी अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया ताकि ऑप्ट आउट योजना को लचीला बनाया जा सके और सुनवाई के लिए दो जुलाई की तारीख मुकर्रर की।

    याचिकाकर्ता ने 29 जुलाई से 16 अगस्त के बीच आईसीएआई की ओर से आयोजित होने वाली सीए की परीक्षा को लेकर ऑप्ट आउट विकल्प निरस्त करने की मांग की है।

    Latest news National news Online news Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्नी का दूसरे से था अवैध संबंध, पति ने गला दबा कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article दो लाख सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को वित्तीय मदद देगी सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.