Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 7:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»सुनील शेट्टी करने जा रहें हैं डिजिटल डेब्यू, ईशा गुप्ता का भी दिखेगा दमदार अंदाज
    मनोरंजन

    सुनील शेट्टी करने जा रहें हैं डिजिटल डेब्यू, ईशा गुप्ता का भी दिखेगा दमदार अंदाज

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं. हाल ही में ‘मुंबई सागा’ फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे. अब तो सुनील के बेटे अहान शेट्टी भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. ऐसे में सुनील ने डिजिटल डेब्यू करने का फैसला कर लिया है. ‘इनविजिबल वुमन’ वेब सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने की जानकारी अन्ना ने खुद ही सोशल मीडिया पर दी है.

    इनविजिबल वुमन’ एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है. इसका निर्देशन राजेश एम सेल्वा कर रहे हैं. सुनील ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘आजकल जो वेब सीरीज आ रही है, उनकी कहानी पहले से मौजूद सैकड़ों स्टोरीज से अलग हटकर होती हैं. ‘इनविजिबल वुमन’ की स्टोरी मुझे पसंद आई. मैं अपने इस वेब डेब्यू को लेकर एक्साइटेंड हूं’.

    अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुनील खासे उत्साहित हैं. एक्टर ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा ‘इसके लिए सुपर एक्साइटेड हूं..’ यूडली फिल्म्स के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए अन्ना ने जानकारी दी है.

    वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यूडली फिल्म्स की पहली सीरीज है’. ‘इनविजिबल वुमन’ में ईशा गुप्ता भी अपने दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं. हाल ही में वेब सीरीज ‘नकाब’ में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आईँ थी.

    सुनील भले ही काफी समय से हिंदी सिनेमा में नजर नहीं आ रहे हों लेकिन साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर रहे हैं. सुनील पिछले दिनों कई रिएलिटी शोज पर नजर आए थे. सुनील आज भी बेहद फिट नजर आते हैं. जहां सुनील अपने वेब सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं वहीं उनके बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ 3 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. यह अहान की डेब्यू फिल्म है. अपने बेटे की फिल्म के बारे में सुनील अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

    कोरोना काल में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कई नए एक्टर को तो मौका दिया ही है, साथ ही लंबे समय से जिन एक्टर्स को फिल्में नहीं मिल रहीं थी उनके लिए भी संभावनाओं के दरवाजे खुले हैं. ओटीटी पर दर्शकों को हर तरह का कंटेंट देखने को मिल रहा है.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाइनीज डिश का स्वाद बढ़ाने वाला अजीनोमोटो सेहत को पहुंचा सकता है कई नुकसान
    Next Article मलाइका अरोड़ा ने 2 बच्‍चे होने पर उड़ाई कपिल शर्मा की ख‍िल्‍ली, कॉमेडियन ने द‍िया ये जवाब

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.