Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»सुनील शेट्टी ने पर्सनैलिटी राइट्स के दुरुपयोग के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में लगाई गुहार
    मनोरंजन

    सुनील शेट्टी ने पर्सनैलिटी राइट्स के दुरुपयोग के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में लगाई गुहार

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुनील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी और उनकी नातिन इवारा की तस्वीरों का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है। जुआ और ज्योतिष जैसी बिजनेस वेबसाइटों के साथ-साथ मर्चेंडाइज बेचने में भी उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग हो रहा है। इसके अलावा, उनकी और नातिन की डीपफेक तस्वीरें बनाकर ब्रांड प्रमोशन के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं।

    शुक्रवार को जस्टिस आरिफ एस डॉक्टर की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनील शेट्टी के वकील सीनियर एडवोकेट बीरेन्द्र सराफ ने बताया कि शेट्टी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनकी व्यापक पहचान है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि अज्ञात लोग फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर और उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर ब्रांड प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ फर्जी एजेंट उनके नाम से डील करने का दावा भी कर रहे हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि मेटा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने डीपफेक कंटेंट को केवल लेबल किया, लेकिन हटाया नहीं। जस्टिस आरिफ ने कहा कि बिना नियंत्रण के AI और सोशल मीडिया खतरनाक हो सकते हैं। इस मामले में जल्द ही अस्थायी आदेश जारी हो सकता है।

    नातिन का जन्म और वर्कफ्रंट

    सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल की बेटी इवारा का जन्म 24 मार्च 2025 को हुआ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी हाल ही में 23 मई 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी वीर’ में नजर आए थे। प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा भी अहम किरदारों में थे।

    Also Read : CUJ में SC-ST और अन्य श्रेणी के लिए विशेष मॉप-अप काउंसलिंग 13 अक्टूबर को

    Suniel Shetty appeals to Bombay High Court against misuse of personality rights सुनील शेट्टी ने पर्सनैलिटी राइट्स के दुरुपयोग के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में लगाई गुहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोना-चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, नई ऊंचाई पर पहुंचे दाम
    Next Article चंपाई सोरेन का राज्य सरकार पर हमला, कहा- “गरीबों की जान की कीमत लगा रही है बेशर्म सरकार”

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.