Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत एक बार फिर से लोगों को ठगने का काम कर रही है राज्य सरकार : सुमित शरण
    झारखंड

    मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत एक बार फिर से लोगों को ठगने का काम कर रही है राज्य सरकार : सुमित शरण

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : मुख्यमंत्री मईयां योजना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि हेमंत सरकार महाठग सरकार है. मईयां योजना ठगी का नया संस्करण है जिसमे एक बार फिर ठगने के लिए यह सरकार चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसा रही है. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने चुनाव से पूर्व जनता से वादा किया था कि सभी गरीब परिवार को प्रति वर्ष 72000 रुपया देगी, अगर हिसाब लगाया जाए तो पांच वर्ष में यह राशि 360000 हो जाती है जो आज तक गरीब जनता को नही मिला.

    सुमित शरण ने कहा कि जिस सरकार ने आज तक गरीबों को एक रुपया भी नही दिया वो अब अपने कार्यकाल के अंतिम समय मे क्या देगी. उन्होंने बताया कि गरीब जनता चंद पैसे की आस में धान रोपनी छोड़ कर सरकारी दफ्तरों में लंबी लंबी लाइन लग कर फॉर्म खरीद रहे है, वो भी उन्हें नसीब नही हो रहा है. जामताड़ा जिले की जनता से अपील करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता ऐसी ठग सरकार से सतर्क रहें, सावधान रहें एवं खुद को और राज्य को बचाने का काम करें. वही सत्ता पक्ष के बिचौलियों द्वारा फॉर्म उपलब्ध करवाने और ऑनलाइन करवाने के नाम पर 100 -200 रुपये की वसूली की जा रही है.

    जबकि सच्चाई यह है कि आज तक अधिकतम पंचायतों में 1 भी फॉर्म ऑनलाइन नही हुआ है, जिसके फलस्वरूप वर्तमान सरकार द्वारा उक्त योजना के फॉर्म भरने की तारीख दर तारीख बढ़ाते जा रही है. वहींं 6 माह पूर्व 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं द्वारा भी फ़ॉर्म भरवाया जा चुका है, लेकिन किसी भी लाभुक को अभी तक वर्तमान सरकार द्वारा 1 रुपया का भी भुगतान नही किया गया है.

    ऑनलाइन फॉर्म गरीब परिवार चुनाव वादा जामताड़ा ठग सरकार पंचायत फॉर्म वसूली भाजपा जिलाध्यक्ष भुगतान महाठग सरकार मुख्यमंत्री मईयां योजना योजना लाभुक सरकारी दफ्तर सुमित शरण हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम से मिली झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष, आफिस निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग 
    Next Article सीसीएल में विधिक मामलों के प्रबंधन हेतु एक सॉफ्टवेयर लॉंच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.