Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन विवाद में हुई थी सुकरा महतो की ह’त्या, शूटर समेत 5 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन विवाद में हुई थी सुकरा महतो की ह’त्या, शूटर समेत 5 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुकरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के टिमड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई सुकरा महतो की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शूटर सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में विकास महतो (26), बिनोद महतो (23), रामप्रसाद महतो उर्फ छोटू (24), सिकन्दर महतो उर्फ सचिन (28) और रामू महतो (24) शामिल हैं। सभी आरोपी टिमड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। विकास महतो ही इस हत्याकांड का शूटर है, जिसने सुकरा महतो को गोली मारी थी। एसपी मनीष टोप्पो ने यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

    छह मार्च की रात हुई थी हत्या

    एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि छह मार्च की रात टिमड़ा गांव में अपराधियों ने गोली मारकर सुकरा महतो की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर कर्रा थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल बनाया गया और आरोपितों की तलाश शुरू की गई।

    जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

    पुलिस जांच में सामने आया कि सुकरा महतो के ससुर का कोई बेटा नहीं था। इसलिए उन्होंने अपनी लगभग 17 एकड़ जमीन अपनी दो बेटियों के नाम कर दी थी। इनमें एक बेटी सुकरा महतो की पत्नी है। जमीन मिलने के बाद सुकरा महतो अपने परिवार के साथ टिमड़ा गांव में ही रहने लगे थे। यह बात आरोपितों को पसंद नहीं थी। उनका मानना था कि जमीन बेटियों के नाम नहीं होनी चाहिए थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और मामला अदालत तक पहुंच गया। अदालत का फैसला सुकरा महतो के पक्ष में आया, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों की नाराजगी खत्म नहीं हुई।

    बेटे पर भी की गई थी फायरिंग

    पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने मिलकर सुकरा महतो और उनके परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। इसी साजिश के तहत छह मार्च की रात सुकरा महतो को गोली मार दी गई। इस दौरान उनके बेटे अर्जुन मुंडा को भी गोली लगी, लेकिन वह बच गया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    जंगल से बरामद हुआ हथियार और बाइक

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा और एक अपाची बाइक (JH 23A-3806) जंगल से बरामद की है। इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : जमीन विवाद में ‘मास्टर’ बन गए कांके थानेदार

    arrested including the shooter Sukra Mahato was murdered over a land dispute; five people जमीन विवाद में हुई थी सुकरा महतो की हत्या शूटर समेत 5 गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री से विधानसभा की महिला सदस्यों की मुलाकात, महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं
    Next Article IAS-IPS की कथित ऑडियो पर विधानसभा में घमासान, सरकार बोली- रिकॉर्डिंग मिलेगी तो होगी जांच

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    क्राइम

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026
    Latest Posts

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.