Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»IAS-IPS की कथित ऑडियो पर विधानसभा में घमासान, सरकार बोली- रिकॉर्डिंग मिलेगी तो होगी जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    IAS-IPS की कथित ऑडियो पर विधानसभा में घमासान, सरकार बोली- रिकॉर्डिंग मिलेगी तो होगी जांच

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑडियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को दो शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का मुद्दा सदन में गूंजा। भाजपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की। इस पर संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि जिस ऑडियो रिकॉर्डिंग की चर्चा की जा रही है, वह फिलहाल सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यह रिकॉर्डिंग सरकार को उपलब्ध कराई जाती है, तो सरकार इस पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच कराएगी।

    पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी रिकॉर्डिंग

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में कहा कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड के दो वरिष्ठ अधिकारियों, एक आईएएस और एक आईपीएस के बीच हुई बातचीत की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग राज्यभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्डिंग अलग-अलग माध्यमों से लोगों तक पहुंच रही है और पूरे राज्य में घूम रही है। मरांडी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह रिकॉर्डिंग आम लोगों तक पहुंच रही है, तो यह हैरानी की बात है कि अभी तक सरकार के पास इसकी कोई जानकारी या कॉपी नहीं पहुंची है।

    जरूरत पड़ी तो सदन में उपलब्ध कराएंगे रिकॉर्डिंग

    मरांडी ने कहा कि यदि सरकार के पास यह रिकॉर्डिंग नहीं है, तो वह अगले दिन सदन में इसे उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि अगर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की बातचीत की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक हो सकती है, तो भविष्य में विधानसभा अध्यक्ष और विधायकों की बातचीत भी सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी व्यवस्था और गोपनीयता पर सवाल खड़े करती हैं, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

    अन्य विधायकों ने भी जांच की मांग की

    इस दौरान विधायक नवीन जायसवाल समेत कई अन्य सदस्यों ने भी चर्चा में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। सदस्यों ने सरकार से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि जैसे ही संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग सरकार को उपलब्ध होगी, मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच की जाएगी।

    Also Read : मुख्यमंत्री से विधानसभा की महिला सदस्यों की मुलाकात, महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

    IAS-IPS की कथित ऑडियो पर विधानसभा में घमासान Uproar in the Assembly over alleged audio recordings of IAS and IPS officers; government says investigation will be conducted if recordings are found सरकार बोली- रिकॉर्डिंग मिलेगी तो होगी जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में हुई थी सुकरा महतो की ह’त्या, शूटर समेत 5 गिरफ्तार
    Next Article टीटॉस रेस्टोरेंट फायरिंग मामले पर डीजीपी ने की हाई लेवल मीटिंग, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026

    झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली

    September 21, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.