Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कश्मीर में टूरिज्म को नहीं रोक पाएगा टेररिज्म : CM उमर अब्दुल्ला
    ट्रेंडिंग

    कश्मीर में टूरिज्म को नहीं रोक पाएगा टेररिज्म : CM उमर अब्दुल्ला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कश्मीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pahalgam : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को पहलगाम में कैबिनेट बैठक आयोजित की. यह वही पहलगाम है जहां अप्रैल में भीषण आतंकी हमला हुआ था. इस बैठक के माध्यम से सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद, घाटी में पर्यटन को रोक नहीं सकता और ना ही सरकार को डराया जा सकता है. सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम पहलगाम इसलिए आए हैं ताकि स्थानीय लोगों के साथ एकजुटता दिखा सकें. साथ ही उन सभी पर्यटकों का आभार जताने के लिए भी जो धीरे-धीरे फिर से कश्मीर और पहलगाम की ओर लौट रहे हैं.”

    In Pahalgam to chair a cabinet meeting. We came to express solidarity with the local population. We’ve also come to thank all the tourists who are slowly making their way back to Kashmir & to Pahalgam. pic.twitter.com/VhKVyWV4Kd

    — Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 27, 2025

    यह पहली बार है जब वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कैबिनेट बैठक श्रीनगर या जम्मू के बजाय किसी अन्य स्थान पर आयोजित हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक के जरिए सरकार का कामकाज भी आगे बढ़ाया गया, और साथ ही आतंकियों को स्पष्ट संदेश भी दिया गया कि सरकार डरने वाली नहीं है.

    पर्यटन को संकट से अलग रखने की बात

    मुख्यमंत्री ने कहा, “हम पहलगाम आए ताकि पर्यटन को फिर से बढ़ावा दिया जा सके. महाराष्ट्र से 60 टूर ऑपरेटर यहां आने वाले हैं, यह एक अच्छा संकेत है. पर्यटन को राजनीतिक स्थिति से जोड़ना ठीक नहीं. मेरी सरकार इस क्षेत्र को किसी भी टकराव या संघर्ष से अलग रखने का प्रयास करेगी.”

    उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन को ‘कॉन्फ्लिक्ट-न्यूट्रल एक्टिविटी’ यानी संघर्ष से परे रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है, बल्कि शांति और विकास का भी प्रतीक है.

    जम्मू-कश्मीर डटा हुआ है, मजबूत है

    मुख्यमंत्री ने पहलगाम क्लब में हुई इस कैबिनेट बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “आज पहलगाम में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. यह सिर्फ एक सामान्य प्रशासनिक काम नहीं था, बल्कि एक मजबूत संदेश भी था हम आतंक की कायराना हरकतों से डरते नहीं.” उन्होंने आगे कहा, “शांति के दुश्मन हमारी इच्छाशक्ति को कभी कमजोर नहीं कर सकते. जम्मू-कश्मीर डटा हुआ है, मजबूत है, और निडर है.”

    पहले भी दूरदराज क्षेत्रों में कर चुके हैं बैठक

    यह पहली बार नहीं है जब उमर अब्दुल्ला ने संवेदनशील और दूरदराज़ इलाकों में कैबिनेट बैठकें की हैं. अपने पिछले कार्यकाल (2009-2014) के दौरान भी उन्होंने गुरेज़, माछिल, तंगधार, राजौरी और पुंछ जैसे क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकें कर सरकार की सक्रियता और लोगों से जुड़ाव का संदेश दिया था.

    निति आयोग की बैठक में भी रखी थी यही बात

    उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भी यही अपील की थी कि पर्यटन को संघर्ष और राजनीति से अलग रखा जाए, ताकि कश्मीर की सुंदरता और आतिथ्य का लाभ सभी को मिल सके.

    Also read : सड़क हादसे में कान्वाई चालक की मौत, टाटा मोटर्स प्रबंधन पर जानकारी दबाने का आरोप

    Also read : 68 के हुए नितिन गडकरी: पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

    Also read : कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने की आ’त्मह’त्या

    Also read : झारखंड के पलामू में मारा गया टॉप माओवादी नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां, 12 घंटे से जारी है मुठभेड़

    anti-terrorism message April Attack cabinet meeting Chief Minister CM Omar Abdullah Government Message J&K Government jammu and kashmir Kashmir Tourism Kashmir valley local people Omar Abdullah Pahalgam Pahalgam Meeting social media Solidarity terrorism Terrorist Attack Tourism Tourists valley अप्रैल हमला आतंकवाद आतंकवाद विरोधी संदेश आतंकी हमला उमर अब्दुल्ला एकजुटता कश्मीर घाटी कश्मीर पर्यटन कैबिनेट बैठक घाटी जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर सरकार पर्यटक पर्यटन पहलगाम पहलगाम बैठक मुख्यमंत्री सरकार का संदेश सीएम उमर अब्दुल्ला सोशल मीडिया स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा, किया जोरदार प्रदर्शन… जानें वजह
    Next Article अनियंत्रित होकर बस 10 फीट गहरे गड्ढे में पलटी, पांच यात्री घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    UN में सांसद राजकुमार रोत ने उठाया आदिवासी पहचान का मुद्दा, भारत सरकार के रुख पर उठाए सवाल

    July 16, 2026
    आदिवासी

    पश्चिम बंगाल: ‘फर्जी आदिवासी’ नपेंगे, लाभार्थी के साथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले भी रडार पर

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.