जेपीएससी मेंस :31 जुलाई 2024 को झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा एक नोटिस जारी की गई थी। जिसमें कहा गया था कि जेपीएससी मेंस का रिजल्ट शीघ्र ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सत्यापन और साक्षात्कार अगस्त के द्वितीय सप्ताह में प्रारंभ होगा. लेकिन आयोग अपने दिए हुए तारीख पर फेल हो गया। इसको लेकर छात्र चिंतित है कि आखिरकार किन कारण के चलते जेपीएससी मेंस का रिजल्ट जारी नहीं हो रहा है। छात्रों का कहना है कि जेपीएससी कभी भी अपने डेट से फेल नहीं हुआ है. चाहे वह प्रीलिम्स की बात हो, मेंस की बात हो यो बैकलॉग के प्रीलिम्स या मेंस। सभी डेट पर जेपीएससी ने सही से काम किया है लेकिन 11वीं से 13वीं जेपीएससी के रिजल्ट को लेकर जेपीएससी फेल दिख रही है. आखिर कर क्या कारण हो सकता है। छात्र समझ नहीं पा रहे हैं। छात्रों को डर लग रहा है कि कहीं यह परीक्षा करप्शन की भेंट न चढ़ जाए.
जेपीएससी मेंस रिजल्ट की घोषणा में देरी से छात्र चिंतित, 31 जुलाई के नोटिस पर आयोग विफल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

