Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»बाल विवाह पर कड़ा प्रहार, पुलिस ने एक रात में 416 को किया गिरफ्तार
    देश

    बाल विवाह पर कड़ा प्रहार, पुलिस ने एक रात में 416 को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुवाहाटी: असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के खिलाफ तीसरे चरण का अभियान चलाते हुए एक ही रात में 416 लोगों को गिरफ्तार किया और 335 मामले दर्ज किए. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा राज्यभर में बाल विवाह विरोधी अभियान को फिर से शुरू करने की घोषणा के बाद की गई. शनिवार रात से असम पुलिस ने सादिया से लेकर धुबरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया. बाल विवाह के सिलसिले में 416 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 335 मामले दर्ज किए गए. मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी दी और कहा कि असम की लड़ाई बाल विवाह के खिलाफ जारी है. उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा और राज्य सरकार इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए लगातार कड़े कदम उठाती रहेगी.

    बाल विवाह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की सूची में धुबरी, होजई और गोवालपारा जिलों से प्रमुख गिरफ्तारी शामिल हैं. धुबरी सदर थाना क्षेत्र में 17, गोलकगंज में 10, गौरीपुर में 13, और होजई में 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इसके अलावा, गोवालपारा जिले में भी 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि असम सरकार ने फरवरी 2023 में बाल विवाह के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके बाद 3,483 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस अभियान के दूसरे चरण में अक्टूबर 2023 में भी 900 से अधिक आरोपियों को पकड़ा गया था.

    335 मामले 416 गिरफ्तार असम असम पुलिस कड़ा प्रहार गिरफ्तार गिरफ्तारियां तीसरे चरण पुलिस कार्रवाई बाल विवाह बाल विवाह विरोधी अभियान सामाजिक बुराई हिमंत बिस्वा सरमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में दामोदर यादव की हत्या पर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया
    Next Article नए साल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.