Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Tata Steel में खराब प्रदर्शन वालों पर सख्त एक्शन, ‘अंक-1’ रेटिंग अधिकारियों को हो सकता नुकसान
    झारखंड

    Tata Steel में खराब प्रदर्शन वालों पर सख्त एक्शन, ‘अंक-1’ रेटिंग अधिकारियों को हो सकता नुकसान

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटा स्टील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटा स्टील में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत के साथ ही अधिकारियों के मूल्यांकन यानी टैलेंट रिव्यू (TR) की प्रक्रिया जोर-शोर से शुरू हो गई है। जमशेदपुर वर्क्स, कलिंगनगर, मेरामंडली और माइंस डिवीजन के करीब 10 हजार अधिकारी इस रिव्यू के दायरे में हैं। इस समीक्षा के आधार पर मार्च के अंत तक परफॉर्मेंस रिवार्ड (बोनस) और एक अप्रैल से प्रभावी होने वाले प्रमोशन का ऐलान किया जाएगा। कर्मचारियों में उत्सुकता के साथ-साथ थोड़ी बेचैनी भी देखने को मिल रही है।

    टैलेंट रिव्यू की प्रक्रिया

    अधिकारियों ने अपने रिर्पोटिंग हेड को ईमेल के जरिए पिछले साल के लक्ष्यों और उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा सौंप दिया है। अब पदानुक्रम (Hierarchy) के अनुसार उनकी समीक्षा की जाएगी। असिस्टेंट मैनेजर से सीनियर मैनेजर तक के अधिकारियों का मूल्यांकन हेड और चीफ स्तर के अधिकारी करेंगे, हेड और चीफ अधिकारियों की समीक्षा वाइस प्रेसिडेंट (VP) करेंगे और वरीय अधिकारियों की जांच VP और MD स्वयं करेंगे।

    अंक-1 से लेकर अंक-4 तक: प्रदर्शन का गणित

    टाटा स्टील में अधिकारियों के प्रदर्शन को चार पैमानों पर मापा जाता है। अंक 4 उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, अंक 3 बेहतर काम के लिए, अंक 2 सामान्य प्रदर्शन के लिए और अंक 1 असंतोषजनक प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। जिन अधिकारियों को अंक-1 मिलता है, उन्हें सुधार के लिए छह महीने का समय दिया जाता है। अगर इस दौरान प्रदर्शन में सुधार नहीं होता है, तो कंपनी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

    कर्मचारियों में उत्सुकता और बेचैनी

    अधिकारी इस समय अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। बोनस, प्रमोशन और करियर ग्रोथ की खबरें सीधे इस रिव्यू पर निर्भर हैं। अंक-1 की स्थिति में आने वाले अधिकारियों के लिए यह छह महीने का अल्टीमेटम बड़ा तनाव लेकर आया है, वहीं बाकी कर्मचारी प्रदर्शन सुधारकर बेहतर अवसर पा सकते हैं।

    नगर निकाय चुनाव के लिए सवैतनिक अवकाश

    टाटा स्टील प्रबंधन ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कर्मचारियों के लिए मतदान अवकाश का ऐलान किया है। मतदान वाले क्षेत्रों के वोटरों को वोट डालने के लिए छुट्टी मिलेगी। मेंटेनेंस और जरूरी सेवाओं में तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे, बदले में साल के अंत तक अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। A, D, E, F और G शिफ्ट के कर्मचारियों को 4 घंटे की विशेष छुट्टी मिलेगी, जबकि B और C शिफ्ट के कर्मचारियों को सामान्य ड्यूटी घंटों में वोटिंग करनी होगी। जमशेदपुर से बाहर के मतदाता वोटरID दिखाकर भी छुट्टी ले सकते हैं।

    Also Read : SSB जवान ने खुद को मा’री गोली, कैंप में मचा हड़कंप

    Bonus Employee Evaluation Employee Ultimatum Fiscal Year End Jamshedpur Works Municipal Elections Paid Leave Performance Reward poor performance promotion Score 1 Officers Talent Review Tata Steel TR 2026 Track Record
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSSB जवान ने खुद को मा’री गोली, कैंप में मचा हड़कंप
    Next Article 26 अप्रैल को होगी झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम, जमशेदपुर में 9 केंद्रों पर 6000+ उम्मीदवार लिखेंगे परीक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.