Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»SSB जवान ने खुद को मा’री गोली, कैंप में मचा हड़कंप
    जोहार ब्रेकिंग

    SSB जवान ने खुद को मा’री गोली, कैंप में मचा हड़कंप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। कैंप में जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, वहां तैनात अन्य जवान तुरंत सतर्क हो गए और मौके की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जवान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है। तुरंत उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    देवघर का रहने वाला था जवान

    मृतक की पहचान देवघर जिले के महतोडीह गांव निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह सशस्त्र सीमा बल की 35वीं बटालियन में तैनात थे और इन दिनों सिमरिया के संवेदनशील शिला पिकेट पर उनकी ड्यूटी लगी थी।

    अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही चतरा के पुलिस अधीक्षक और एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पिकेट में मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी लेने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, उनके गांव में मातम छा गया।

    मानसिक तनाव की आशंका

    फिलहाल जवान द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में मानसिक तनाव या पारिवारिक कारणों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही असली कारण सामने आएगा।

    कैंप में शोक का माहौल

    इस घटना के बाद पूरे कैंप में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। साथी जवान भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस और एसएसबी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    SSB Jawan Shoots Himself; Panic Ensues in Camp SSB जवान ने खुद को मारी गोली कैंप में मचा हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरा टैंकर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
    Next Article Tata Steel में खराब प्रदर्शन वालों पर सख्त एक्शन, ‘अंक-1’ रेटिंग अधिकारियों को हो सकता नुकसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.