Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चलती वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच की खिड़की टूटी, जांच शुरू
    क्राइम

    चलती वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच की खिड़की टूटी, जांच शुरू

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2025Updated:April 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्सप्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : भागलपुर और टिकानी स्टेशनों के बीच स्थित हाटपुरैनी हॉल्ट के पास बीते सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22310) पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की घटना सामने आई. इस हमले में ट्रेन के कोच संख्या C2 की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सौभाग्यवश किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही मालदा डिवीजन की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम तुरंत भागलपुर पोस्ट से मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि कोच में सीट संख्या 53 और 54 के पास की खिड़की पर पत्थर मारे गए थे, जिससे शीशा टूट गया.

    आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके. आरपीएफ ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, आरपीएफ पोस्ट भागलपुर की ओर से स्थानीय क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत स्थानीय निवासियों को बताया जा रहा है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी रेलवे अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है. मालदा डिवीजन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और रेलवे ट्रैक या स्टेशन के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी रेलवे अधिकारियों को दें.

    Also Read : तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Also Read : भारतीय वायुसेना के इस भव्य एयर शो में स्कूली बच्चों को भी आमंत्रण

    Bhagalpur CCTV investigation coach C2 Eastern Railway Hatpuraini Halt Malda Division miscreants passenger safety public property rail security Railway Act railway awareness campaign railway crime Railway Protection Force RPF Tikani train incident train number 22310 train stone pelting Vande Bharat Express असामाजिक तत्व आरपीएफ टिकानी ट्रेन नंबर 22310 ट्रेन पथराव ट्रेन हादसा पूर्व रेलवे भागलपुर मालदा डिवीजन यात्री सुरक्षा रेल सुरक्षा रेलवे अधिनियम रेलवे अपराध रेलवे जागरूकता अभियान रेलवे सुरक्षा बल वंदे भारत एक्सप्रेस सार्वजनिक संपत्ति सी2 कोच सीसीटीवी जांच हाटपुरैनी हॉल्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअररिया में इस दिन लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
    Next Article राज्य सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए कसी कमर… जानें कैसे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    क्राइम

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026

    रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.