Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राज्य सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए कसी कमर… जानें कैसे
    बिहार

    राज्य सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए कसी कमर… जानें कैसे

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित जल संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने जल संकट से निपटने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया है. विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चापाकलों की मरम्मति और रखरखाव के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन पंचायतों में भू-जल स्तर अत्यधिक नीचे चला गया है, वहां राइजर पाइप बढ़ाकर चापाकलों को फिर से क्रियाशील बनाया जा रहा है. वर्ष 2025-26 के लिए 1,520 नए चापाकलों के निर्माण की स्वीकृति भी दी जा चुकी है.

    इसके अलावा, राज्यभर में 1,20,749 चापाकलों की मरम्मति का कार्य तेजी से चल रहा है. इसकी निगरानी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जिसमें जिओ टैग्ड फोटोग्राफ और सामाजिक प्रमाणिकरण को भी जोड़ा गया है. मंत्री नीरज सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अकार्यरत चापाकलों की मरम्मति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जिन क्षेत्रों में जल संकट गहराने की आशंका है, वहां अतिरिक्त टैंकरों से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों और महादलित टोलों में चापाकलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है. भूजल स्तर में गिरावट की आशंका के मद्देनजर पंचायत स्तर पर जल स्रोतों की स्थिति का दैनिक आकलन किया जा रहा है.

    जल संकटग्रस्त पंचायतों के लिए जल वितरण का रूट चार्ट तैयार किया गया है ताकि कोई गांव या टोला पेयजल से वंचित न रहे. साथ ही, सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष के जरिए व्यवस्था की सघन निगरानी की जा रही है. जल की गुणवत्ता को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिन जल स्रोतों में आर्सेनिक, फ्लोराइड या आयरन की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है, उन्हें लाल रंग से चिह्नित किया जा रहा है. “हर घर नल का जल” योजना के अंतर्गत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी जोड़ने का कार्य तेज़ी से जारी है. गर्मी में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था की जा रही है. राज्य में अब तक 261 कैटल ट्रफ (पशु प्याऊ) बनाए जा चुके हैं, जिनकी क्रियाशीलता का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है.

    विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने हाल ही में सभी क्षेत्रीय कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर संभावित जल संकट से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की है. राज्य सरकार की यह पहल गर्मियों में आमजन को राहत देने में अहम भूमिका निभाएगी.

    Also Read : तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    bihar government drinking water system groundwater level hand pump repair Neeraj Kumar Singh new hand pumps PHED Public Health Engineering Department riser pipe rural water crisis state government summer season water crisis water crisis plan water supply ग्रामीण जल संकट ग्रीष्म ऋतु चापाकल मरम्मति जल आपूर्ति जल संकट जल संकट योजना नए चापाकल नीरज कुमार सिंह पेयजल व्यवस्था बिहार सरकार भूजल स्तर राइजर पाइप राज्य सरकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचलती वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच की खिड़की टूटी, जांच शुरू
    Next Article राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.