Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 80 अंक और निफ्टी 19 अंक नीचे
    बिजनेस

    शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 80 अंक और निफ्टी 19 अंक नीचे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । चीन के साथ व्यापार तनाव को कम करने के लिए होने वाले समझौते से पहल अमेरिका के एक बयान की वजह से वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार पर बने दबाव का असर बुधवार को भारतीय बाजार पर दिखा जिसके कारण चार दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया और शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ।
    बीएसई का सेंसेक्स 79.90 अंक उतरकर 41,872.73अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 19 अंक गिरकर 12,34.30अंक पर रहा। इस दौरान दिग्गज कंपनियों में जहां बिकवाली देखी गयी वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा जिसके कारण गिरावट कुछ कम रही। बीएसई का मिडकैप0.66 प्रतिशत बढ़कर 15,506.23अंक पर और स्मॉलकैप 1.04 प्रतिशत बढ़कर 14,533.86 अंक पर रहा।
    बीएसई का सेंसेक्स 17 अंकों की बढ़त लेकर 41,969.86 अंक पर खुला और यही इसका उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान यह 41,684.11 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 41,952 अंक की तुलना में 79.90 अंक अर्थात 0.19 प्रतिशत गिरकर 41,872.73अंक पर रहा।
    एनएसई का निफ्टी 21 अंक गिरकर 12,349.40 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में यह 12,278.75अंक के निचले स्तर तक उतरा। हालांकि सत्र के दौरान लिवाली के बल पर यह12,355.15 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 12,362.30 अंक की तुलना में 19 अंक अर्थात 0.15 प्रतिशत गिरकर 12,343.30अंक पर रहा।
    बीएसई में कुल 2712 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1483 बढ़त में और 1046 गिरावट में रहा जबकि183 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : 25 एकड़ में लगी अफीम की फसल पुलिस ने की नष्ट
    Next Article दुनिया के 8 अजूबों में शामिल हुआ गुजरात का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: चीन के पास REE का ‘रिमोट’, भारत खोज रहा अपनी चाबी

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.