Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अफवाहों से रहें दूर… रामनवमी को लेकर डीसी-एसपी ने की अपील
    जोहार ब्रेकिंग

    अफवाहों से रहें दूर… रामनवमी को लेकर डीसी-एसपी ने की अपील

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 24, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू में रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ प्रशासन स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित कर सहयोगी माहौल बनाने पर भी जोर दे रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने पड़वा प्रखंड के मझिगांव और पाटन प्रखंड के पाल्हेकला गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठक कर चर्चा की। मझिगांव में साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर संभावित मतभेद को ध्यान में रखते हुए बैठक में आपसी सहमति से समाधान निकालने पर जोर दिया गया। लोगों ने भरोसा दिलाया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग तय नियमों और आपसी समझदारी के आधार पर किया जाएगा, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।

    बैठक में यह भी तय हुआ कि रामनवमी जुलूस पहले से निर्धारित मार्ग पर ही निकाला जाएगा। सभी ने माना कि तय रूट का पालन करने से व्यवस्था बनी रहती है और आम लोगों को भी परेशानी नहीं होती। पाटन के पाल्हेकला गांव में भी प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ सकारात्मक संवाद किया। पिछले साल हुए विवाद से सबक लेते हुए इस बार सभी ने मिलकर शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अफवाहों से दूर रहेंगे और एक-दूसरे के सहयोग से त्योहार को सफल बनाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इसी गांव में जुलूस के रूट को लेकर विवाद हुआ था।

    डीसी और एसपी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाली संदिग्ध सूचनाओं की पुष्टि प्रशासन से जरूर करें। इस बैठक में स्थानीय सीओ, थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि और दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे।

    Also Read : दोस्त के हाथों चली गोली दोस्त के पेट में लगी, चेक कर रहा था पिस्टल

    Stay Away from Rumors... DC and SP Issue Appeal Regarding Ram Navami अफवाहों से रहें दूर... रामनवमी को लेकर डीसी-एसपी ने गांव-गांव जाकर की अपील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदोस्त के हाथों चली गोली दोस्त के पेट में लगी, चेक कर रहा था पिस्टल
    Next Article 13 साल का दर्द खत्म : इच्छामृ’त्यु की अनुमति के बाद AIIMS में हरीश राणा का निधन

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.