Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»SSP ने एक्टिव की शक्ति कमांडो और बाइक पेट्रोलिंग, चोरी व छेड़खानी पर कसेगी नकेल
    झारखंड

    SSP ने एक्टिव की शक्ति कमांडो और बाइक पेट्रोलिंग, चोरी व छेड़खानी पर कसेगी नकेल

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read36
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : छठ महापर्व के दौरान चोरी, छेड़खानी और छिनतई जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रांची पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है और शक्ति कमांडो व टाइगर जवानों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डायल 112 को पूरी तरह सक्रिय किया गया है।

    बाइक पेट्रोलिंग पर जोर

    रांची पुलिस ने चोरों और मनचलों पर नकेल कसने के लिए बाइक पेट्रोलिंग को बढ़ावा दिया है। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में 24 घंटे बाइक दस्ते गश्त करेंगे। खासकर 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा के अर्घ्य के दिन टाइगर जवान तीन शिफ्टों में बंद घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर नजर रखेंगे। शक्ति कमांडो को छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। 26 अक्टूबर को खरना और 27 अक्टूबर को शाम के अर्घ्य के दिन लोग घरों से बाहर निकलते हैं, जिसके कारण पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

    तीन शिफ्टों में ड्यूटी

    रांची के SSP राकेश रंजन ने बताया कि छठ के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में लगाई गई है। शहर के हॉटस्पॉट्स को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। बाइक दस्तों के साथ-साथ थानों की पेट्रोलिंग टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

    घर बंद कर जाने वालों के लिए पुलिस की सलाह

    रांची पुलिस ने घर छोड़कर जाने वाले लोगों से निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की है :

    • घरों और अपार्टमेंट्स में सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम लगाएं।
    • घर की एक लाइट जलती छोड़ें।
    • पड़ोसियों और वॉचमैन को सूचना देकर जाएं।
    • कीमती सामान, नकद और जेवर बैंक लॉकर में रखें।
    • नजदीकी पुलिस स्टेशन को जानकारी दें।
    • किसी भी परेशानी में तुरंत डायल 112 पर कॉल करें।

    महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    SSP राकेश रंजन ने बताया कि छठ घाटों और नदी-तालाबों के आसपास महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन इलाकों में बाइक दस्तों की तैनाती के साथ-साथ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    Also Read : CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना

    bike patrolling and Shakti Commandos deployed to prevent theft and molestation during Chhath festival cracks down on theft and molestation jharkhand ranchi news police alert ranchi news Ranchi SSP Rakesh Ranjan SSP activates Shakti Commando and bike patrolling SSP ने एक्टिव की शक्ति कमांडो और बाइक पेट्रोलिंग चोरी व छेड़खानी पर कसेगी नकेल छठ पर्व के दौरान चोरी और छेड़खानी रोकने के लिए पुलिस अलर्ट बाइक पेट्रोलिंग और शक्ति कमांडो तैनात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजरूरतमंदों के बीच बांटा गया निशुल्क सहायक उपकरण, स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह सबसे बड़ा पुण्य
    Next Article अमेज़न में रोबोट्स का दबदबा बढ़ेगा, 6 लाख नौकरियां खतरे में

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.