Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना
    झारखंड

    CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैलाश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को CM पद का उम्मीदवार और मुकेश सहनी को डिप्टी CM पद का उम्मीदवार घोषित करने पर झारखंड प्रदेश राजद ने बधाई दी है। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने 23 अक्टूबर 2025 को प्रेस बयान जारी कर कहा कि यह फैसला बिहार की जनता के लिए स्वागतयोग्य है।

    कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी दोनों लोकप्रिय युवा चेहरे हैं। बिहार की जनता, खासकर 62 प्रतिशत युवा वर्ग, महागठबंधन को वोट देकर वर्तमान अक्षम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कट्टरपंथी बीजेपी-एनडीए सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 वर्षों और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों से एनडीए सरकार चल रही है, फिर भी राज्य में एक सुई का कारखाना तक नहीं खुल सका।

    नीतीश-मोदी सरकार पर हमला

    यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार को पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवस्था, सुरक्षा, उद्योग, विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी, किसान-मजदूर की खुशहाल जिंदगी के मामले में बदहाल बना दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक दूरदर्शी, तेज रफ्तार वाली प्रगतिशील युवा सरकार बनेगी, जो नौकरी, रोजगार, उद्योग, विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास करेगी। इससे पलायन और बेरोजगारी रुकेगी।

    बधाई में झारखंड राजद के नेता शामिल

    बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय सिंह यादव, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र. यादव, विधायक सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी शामिल हैं। यादव ने कहा कि यह घोषणा बिहार में युवा सरकार बनने और नया बिहार का सपना साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।

    Also Read : धनबाद में डायरिया का प्रकोप, एक बच्चे की मौ’त, 24 लोग प्रभावित

    CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना Grand Alliance announces CM and Deputy CM faces Jharkhand RJD congratulates Kailash Yadav said on the announcement of CM and Deputy CM faces – now the dream of a new Bihar will come true झारखंड राजद ने दी बधाई महागठबंधन की ओर से CM और डिप्टी सीएम फेस का ऐलान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सतर्क : दो तस्करों को RPF ने दबोचा, रांची से बिहार ले जा रहे थे शराब
    Next Article जरूरतमंदों के बीच बांटा गया निशुल्क सहायक उपकरण, स्वास्थ्य मंत्री बोले- यह सबसे बड़ा पुण्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.