Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में डायरिया का प्रकोप, एक बच्चे की मौ’त, 24 लोग प्रभावित
    झारखंड

    धनबाद में डायरिया का प्रकोप, एक बच्चे की मौ’त, 24 लोग प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डायरिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के सिजुआ नगर निगम वार्ड 6 के भेलाटांड़ बस्ती में डायरिया ने दहशत मचा दी है। इस बीमारी की चपेट में करीब 24 लोग आ चुके हैं, जिसमें एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है। कई अन्य मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। खबर जिला प्रशासन तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और गांव में तुरंत मेडिकल कैंप लगाया गया।

    स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई

    टुंडी विधायक ने सिविल सर्जन को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भेलाटांड़ बस्ती में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच की। जांच में पांच महिलाएं डायरिया से पीड़ित पाई गईं, जिन्हें इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल भेजा गया। अन्य प्रभावित लोगों को दवाइयां दी गईं और डायरिया से बचाव के उपाय बताए गए।

    कुएं का पानी और सत्तू पर शक

    ग्रामीण सूरज महतो ने मीडिया को बताया कि गांव में डायरिया के कारण 4 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की आपूर्ति एकमात्र कुएं से होती है, जिसका पानी दूषित होने की आशंका है। इसके अलावा, गांव में हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा बेचा गया चने का सत्तू भी डायरिया का कारण हो सकता है। ग्रामीणों ने इस सत्तू को खरीदकर खाया था।

    स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता

    स्वास्थ्य विभाग ने गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया और कुएं व उसके आसपास की सफाई की। डॉ. अमृत कुमार, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, ने बताया कि कुएं का पानी और सत्तू दूषित होने की आशंका है, जिसके कारण डायरिया फैला। विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैला रही है। फिलहाल, गांव की स्थिति सामान्य है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है।

    Also Read : बूढ़ी मां को उतारा मौ’त के घाट, फिर थाना में कर दिया सरेंडर

    24 affected 24 लोग प्रभावित Diarrhoea outbreak in Dhanbad's Bhelatand settlement; one child dead एक बच्चे की मौत धनबाद के भेलाटांड़ बस्ती में डायरिया का प्रकोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबूढ़ी मां को उतारा मौ’त के घाट, फिर थाना में कर दिया सरेंडर
    Next Article ऑपरेशन सतर्क : दो तस्करों को RPF ने दबोचा, रांची से बिहार ले जा रहे थे शराब

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.