Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑपरेशन सतर्क : दो तस्करों को RPF ने दबोचा, रांची से बिहार ले जा रहे थे शराब
    झारखंड

    ऑपरेशन सतर्क : दो तस्करों को RPF ने दबोचा, रांची से बिहार ले जा रहे थे शराब

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सतर्क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  RPF पोस्ट रांची ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश और पोस्ट कमांडर के पर्यवेक्षण में 22 अक्टूबर 2025 की रात की गई।

    सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ अधिकारियों और कर्मचारियों ने रांची रेलवे स्टेशन और उसके आसपास प्रतिबंधित वस्तुओं, तस्करी तथा मानव तस्करी के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दो संदिग्ध युवकों को भारी पिट्ठू बैग के साथ देखा गया। पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि उनके बैगों में शराब रखी है।

    जांच में दोनों बैगों से कुल 22 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹25,800 आंकी गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान कनहैया कुमार (19 वर्ष) और अभिनाश कुमार (18 वर्ष), दोनों निवासी बथौली, थाना बरौनी, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ट्रेन संख्या 18622 एक्सप्रेस से हथिदा, बिहार जा रहे थे और वहां ऊंचे दामों पर शराब बेचने की योजना थी।

    बरामद शराब को एएसआई अरुण कुमार ने जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची में जमा किया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, दोनों आरोपियों को आज आबकारी विभाग, रांची को सौंप दिया गया।

    इस अभियान में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, एएसआई अरुण कुमार, तथा कर्मचारी मुतंजीर अंसारी, एस.पी. राय और संजय यादव शामिल थे। आरपीएफ ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

     

    arrests two youths Ranchi RPF takes major action under Operation 'Satak' seizes 22 bottles of liquor
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में डायरिया का प्रकोप, एक बच्चे की मौ’त, 24 लोग प्रभावित
    Next Article CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.