Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…
    झारखंड

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर में अब खुले में सिगरेट या बीड़ी पीना और सार्वजनिक जगहों पर थूकना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने तंबाकू और गंदगी के खिलाफ सख्त मोर्चा खोल दिया है।

    DC कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में तंबाकू नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता ADM लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने की। बैठक में घाटशिला और धालभूम के एसडीओ, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    बैठक में यह फैसला लिया गया कि तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा 2003) को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके तहत अब सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना लगेगा। इसके लिए तीन स्तर के उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) बनाए जाएंगे जो नियमित रूप से जगह-जगह छापेमारी करेंगे।

    इतना ही नहीं सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि अब गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के अंदर तंबाकू उत्पाद बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दुकानदारों को चेतावनी नोटिस दिए जाएंगे और जागरूक किया जाएगा कि वे बच्चों और युवाओं को तंबाकू न बेचें।

    जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और भीड़भाड़ वाले स्थानों को धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इसके लिए जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन और सामुदायिक संवाद कार्यक्रम भी होंगे।नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने जमशेदपुर को एक तंबाकू मुक्त, साफ-सुथरा और स्वस्थ जिला बनाने का संकल्प लिया।

    Also read: ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुआ धान का बीजारोपण, किसानों को नहीं भा रहे सरकारी बीज…

    Also read: MGM के नये भवन में बर्न वार्ड को मिले सिर्फ 5 बेड, पुराने में थे 20…

    Also read: झारखंड में तंबाकू कानून हुआ सख्त, सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा

    Awareness Campaigns Flying Squads Jamshedpur Anti-Tobacco Drive legal action Public Smoking Ban Spitting Fine Tobacco-Free Zone
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो
    Next Article पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    Related Posts

    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Latest Posts

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.