Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»दक्षिण पूर्व रेलवे ने 18 ट्रेनों को किया रद्द, टाटा-जयनगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू
    Uncategorized

    दक्षिण पूर्व रेलवे ने 18 ट्रेनों को किया रद्द, टाटा-जयनगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2024Updated:August 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : अगर आप झारखंड के निवासी हैं और 17 अगस्त से 28 सितंबर के बीच ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने लिए वैकेल्पिक व्यवस्था देख लेनी चाहिए. क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. दरअसल वजह ये है कि इस अवधि में चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य चलेगा. टाटानगर से चलने यात्रियों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा. रद्द किये गये ज्यादातर ट्रेनें यहीं से चलेंगी. हालांकि इस बीच रेलवे ने एक अच्छी खबर भी दी है. दरअसल टाटा से जयनगर तक साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. जो आज से ही चलेगी.

    रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट
    • टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110) ये ट्रेन 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 व 28 सितंबर को रद्द रहेगी
    • राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस (18125/18126) ये ट्रेन भी 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को रद्द रहेगी
    • हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस (18175 व 18176) और (18175/18176) इस ट्रेन को भी 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को रद्द रखने का फैसला लिया गया है
    • राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू स्पेशल (08167/08168) ये ट्रेन भी 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को नहीं चलेगी
    • टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) ये ट्रेन भी 17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 एवं 28 सितंबर को रद्द रहेगी
    • चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू स्पेशल (08163/08164) इसे 21, 28, अगस्त और 04, 11, 18, एवं 25 सितंबर को रद्द रखा गया है
    • टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू स्पेशल (08133/08134) ये ट्रेन 18, 25, अगस्त और 01, 08, 15, 22 एवं 29 सितंबर को नहीं चलेगी
    • टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू स्पेशल (08145/08146) ये 21, 28, अगस्त और 04, 11, 18, एवं 25 सितंबर को रद्द रहेगी
    • टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू स्पेशल (08147/08148) ये 21, 28, अगस्त और 04, 11, 18, एवं 25 सितंबर को नहीं चलेगी

    टाटा से जयनगर तक साप्ताहिक चलेगी ट्रेन

    ट्रेन रद्द होने के बीच रेलवे ने एक अच्छी खबर भी दी है. दरअसल यात्रियों की सुविधा के लिए टाटा से जयनगर तक साप्ताहिक ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर से शुक्रवार को शाम 6:50 बजे खुलेगी, जो दूसरे दिन 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. यह ट्रेन चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजाबेरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए जयनगर पहुंचेगी. वहीं, जयनगर से ट्रेन नंबर 18120 शनिवार को शाम 07:30 बजे खुलेगी. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है.

    चक्रधरपुर रेल मंडल जयनगर झारखंड टाटा ट्रेन रद्द ट्रेन सेवा दक्षिण पूर्व रेलवे यात्री सूचना विकास कार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सीजीएल परीक्षा की तारीखों पर विवाद, छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन और घेराव की योजना बनाई
    Next Article जमशेदपुर में तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.