Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संदिग्ध हालात में जवान की मौत, गन क्लीनिंग के दौरान फायरिंग
    झारखंड

    संदिग्ध हालात में जवान की मौत, गन क्लीनिंग के दौरान फायरिंग

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2026Updated:March 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र में तैनात एक जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय किशोर खाका के रूप में हुई है। रविवार रात उन्हें अपनी ही सर्विस इंसास राइफल से गोली लग गई, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

    नक्सल विरोधी अभियान में था तैनात

    जानकारी के मुताबिक, अजय किशोर खाका गुमला जिले के रायडीह इलाके के रहने वाले थे और फिलहाल टोन्टो थाना में पदस्थापित थे। इन दिनों वे सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में शामिल थे। वे सीआरपीएफ की 174वीं बटालियन के पालीसाई कैंप में तैनात थे और ड्यूटी पर सक्रिय रूप से लगे हुए थे।

    गोली लगते ही अस्पताल ले जाया गया

    घटना के बाद साथी जवानों ने तुरंत उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली उनके गले के पास लगी थी, जिससे हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

    हादसा या आत्महत्या? कई तरह की बातें

    इस घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जवान पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और उन्होंने खुद को गोली मार ली। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि वे अपनी राइफल की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई और यह हादसा हो गया।

    मामले की हर एंगल से जांच

    घटना की जानकारी मिलते ही किरीबुरू के एसडीपीओ अजीत केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि जवान की मौत कैसे हुई, इसकी जांच हर एंगल से की जा रही है।

    परिजनों को दी गई सूचना

    मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है।

    Also Read : रामनवमी से पहले बड़ी कार्रवाई, नकली शराब पर छापा, 200 लीटर महुआ जावा नष्ट

    Anti-Naxal Operation Chaibasa News CRPF 174 Battalion Gumla Raidih INSAS rifle jharkhand crime news Latest news News Samvad police investigation Saranda forest security forces Soldier Death Suspicious death Tonto police station West Singhbhum
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी से पहले बड़ी कार्रवाई, नकली शराब पर छापा, 200 लीटर महुआ जावा नष्ट
    Next Article धनबाद सड़क हादसे में CID सब-इंस्पेक्टर की मौ’त, पति के साथ जा रही थी बाइक से

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.