Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में अब तक किसानों के 1529.01 करोड़ रुपये के ऋण माफ
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अब तक किसानों के 1529.01 करोड़ रुपये के ऋण माफ

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना का उद्देश्य राज्य के अल्पावधि कृषि ऋण धारक कृषकों को ऋण के बोझ से राहत देना है। योजना के तहत फसल ऋण धारक की ऋण पात्रता में सुधार लाना, नई फसल के लिए ऋण प्राप्ति सुनिश्चित करना, कृषक समुदाय के पलायन को रोकना और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सरकार की इस योजना के 423 दिन पूर्ण हुए हो गये हैं। सरकार प्रतिदिन 906 किसानों को योजना का लाभ दे रही है। प्रतिदिन 3.34 करोड़ रुपए का ऋण माफÞ हो रहा है। 31 मार्च 2022 तक 3.83,102 किसानों के 1529.01 करोड़ रुपये के ऋण माफÞ किए गये हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1,22,238 लोगों को योजना का लाभ दिया गया। इस वित्तीय वर्ष में कुल 494.96 करोड़ वितरित किये गए थे। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 2,60, 864 किसान योजना से लाभान्वित हुए। इस वित्तीय वर्ष में 1034.05 करोड़ रुपये का भुगतान शुरू किया गया है।

    सरकार किसान कॉल सेंटर के जरिये भी किसानों के कृषि ऋण माफी योजना सम्बंधित समस्या का समाधान कर रही है। गिरिडीह निवासी दिलीप कुमार भारती ने अपने नाम से कृषि ऋण माफी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक इनका कृषि ऋण माफ नहीं हुआ था। इस संदर्भ में उन्होंने झारखंड सरकार की हेल्पलाइन सुर्वे शिकायत प्रबंधन प्रणाली में शिकायत दर्ज करवाई। इसकी शिकायत संख्या – 2707 है। इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी-गिरिडीह से संपर्क करते हुए उनकी समस्या का समाधान सफलतापूर्वक कर दिया गया। दिलीप की ही तरह जामताड़ा के शिवनारायण मुर्मू, पलामू के पंचम बिहारीलाल गुप्ता समेत अन्य किसानों का ऋण माफी से सम्बंधित समस्या का समाधान किया गया।

    ऋण माफÞी योजना के वे लाभुक हो सकते हैं,जो रैयत-किसान अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करते है। गैर-रैयत-किसान, जो अन्य रैयतों की भूमि पर कृषि कार्य करते हैं। किसान झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए। किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। किसान के पास वैध आधार नम्बर होना चाहिए। एक परिवार से एक ही फसल ऋण धारक सदस्य पात्र होंगे। आवेदक मान्य राशन कार्डघारक होने चाहिए। आवेदक किसान केडिट कार्डघारक होने चाहिए। आवेदक को अल्पविधि फसल ऋणधारक होना चाहिए। फसल ऋण झारखण्ड में स्थित अर्हताधारी बैंक से निर्गत होना चाहिए। आवेदक के पास मानक फसल ऋण खाता होना चाहिए। दिवंगत ऋणघारक का परिवार। यह योजना सभी फसल ऋण धारकों के लिए स्वैच्छिक होगी।

    राज्यसभा,/लोकसभा,/ विधानसभा के पूर्व एवं वर्तमान सदस्य,/राज्य सरकार के पूर्व या वर्तमान मंत्री /नगर निकायों के वर्तमान अध्यक्ष / जिला परिषद् के वर्तमान अध्यक्ष, केन्द्र या राज्य, विभाग एवं इनकी क्षेत्रीय इकाई राज्य सरकार के मंत्रालय /पीएसई एवं सम्बद्ध कार्यालय, सरकार के अधीन स्वायत्त संस्थाओं के सभी कार्यरत या सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मी तथा स्थानीय निकायों के नियमित कर्मी, सभी सेवानिवृत्त पेंशनधारी जिनकी मासिक पेंशन 10,000 /- रुपया या अधिक है, गत निर्धारण वर्ष 2020-21 में आयकर देनेवाले सभी व्यक्ति, सभी निबंधित डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं आर्किटेक्ट, जो प्रैक्टिस कर रहे वे सभी इस योजना में शामिल नहीं हो पाएंगे ।
    कृषि निदेशक निशा उरांव ने आज बताया कि किसानों को योजना का लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि सभी योग्य किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हो। किसानों का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इसको लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : चित्तौड़गढ़ में प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली मरकर की आत्महत्या
    Next Article उपायुक्त ने की पंचायत चुनाव के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यो की समीक्षा, पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.