Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 9:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»स्कॉर्पियो और वैगन-आर से हो रही थी नकली शराब की तस्करी, तीन गिरफ्तार
    क्राइम

    स्कॉर्पियो और वैगन-आर से हो रही थी नकली शराब की तस्करी, तीन गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2025Updated:April 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड से बिहार तक शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रामगढ़ पुलिस ने स्कॉर्पियो और वैगन-आर गाड़ियों से अवैध शराब की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो से नकली शराब हजारीबाग होते हुए बिहार के हाजीपुर और वैशाली जिलों में ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर जांच अभियान शुरू किया।

    कुजू नया मोड़ पर पुलिस ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो (बीआर 06 पी 2663) को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी भगानी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो को पकड़ा और उसकी तलाशी ली, जिसमें 25 पेटी रॉयल चैलेंज शराब बरामद हुई। हर पेटी में 750 एमएल की 12 बोतलें थीं। कुल 300 बोतल शराब बरामद की गई।

    स्कॉर्पियो चालक मो इस्लाम उर्फ राजा ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसके पीछे एक वैगन-आर कार भी आ रही है, जिसमें संजीव कुमार सिंह और अभिषेक कुमार मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने वैगन-आर को भी नया मोड़ पर रोका और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वैगन-आर से पांच पेटी शराब बरामद की, जिसमें कुल 60 बोतलें थीं।

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस शराब तस्करी के गिरोह का मुख्य सरगना संजीव कुमार सिंह है, जो पहले भी कई बार शराब की तस्करी कर चुका है। उन्होंने कहा कि संजीव की टीम हाईवे पर निगरानी रखती थी और पुलिस की जांच अभियान की सूचना आगे चलने वाली गाड़ी से मिल जाती थी।

    Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 27 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : हर 15 दिन पर लगेगा रक्तदान शिविर, चाईबासा में नहीं होगी खून की कमी

    Also Read : राजधानी में चौकीदार नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

    arrested smugglers Bihar Bihar smuggling Crime news Illegal Liquor jharkhand Jharkhand police Liquor Smuggling liquor smuggling arrest liquor smuggling network National Highway 33 police action Ramgarh News Ramgarh Police Royal Challenge liquor Scorpio smuggling gang Wagon-R अपराध समाचार अवैध शराब गिरफ्तार तस्कर झारखंड झारखंड पुलिस तस्करी गिरोह पुलिस कार्रवाई बिहार बिहार तस्करी रामगढ पुलिस रामगढ़ समाचार राष्ट्रीय राजमार्ग 33 रॉयल चैलेंज शराब वैगन-आर शराब तस्करी शराब तस्करी नेटवर्क शराब तस्करी पकड़ना स्कॉर्पियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाला गया 100 फीट लंबा तिरंगा यात्रा
    Next Article सरायकेला के इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026
    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    खूंटी

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.