Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लोजपा के युवा नेता के घर से 5 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार
    क्राइम

    लोजपा के युवा नेता के घर से 5 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अररिया: रपतगंज प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा से सटे एसएसबी की 56वीं बटालियन और घूरना पुलिस ने मिलकर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर वार्ड संख्या पांच में छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पासवान के घर से 5 किलो 170 ग्राम गांजा और एक मापी तराजू बरामद किया गया. घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव और एसएसबी कंपनी कमांडर प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ललित कुमार पासवान ने कार से गांजा निकालकर अपनी मां को दे दिया और सुरसर नदी की ओर भाग गया. पुलिस की तलाशी में घर के कमरों से प्लास्टिक में पैक किया गया गांजा मिला, साथ ही आधा दर्जन गांजा की पुड़िया भी बरामद हुई. इसके बाद डॉग स्क्वाड की मदद से पूरे घर की तलाशी ली गई. इस कार्रवाई में ललित कुमार पासवान की मां पार्वती देवी और एक भाई को गिरफ्तार किया गया. पार्वती देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र गांजा लाकर घर में रखता था. घूरना थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच कराकर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा.

    एसएसबी 56वीं बटालियन गांजा तस्करी गिरफ्तार घूरना थानाध्यक्ष छापेमारी डॉग स्क्वाड तस्करी विरोध नशीले पदार्थ न्यायिक हिरासत पार्वती देवी पुलिस कार्रवाई फुलकाहा थाना बिहार भवानीपुर भारत-नेपाल सीमा युवा लोजपा (आर) रपतगंज प्रखंड ललित कुमार पासवान संजय कुमार यादव सुरसर नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली का करंट लगने से बच्ची की मौ’त
    Next Article मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना और गोगो दीदी योजना पर शुरू हुआ वार

    Related Posts

    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    क्राइम

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    Latest Posts

    महाराष्ट्र: मराठी नहीं आती तो कटेगा चालान, नहीं चला सकेंगे कैब

    August 24, 2026

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.