Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एम्स देवघर का छठा स्थापना दिवस, राज्यपाल ने कहा – सेवा और संकल्प का उत्सव
    झारखंड

    एम्स देवघर का छठा स्थापना दिवस, राज्यपाल ने कहा – सेवा और संकल्प का उत्सव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : एम्स देवघर के छठे वार्षिक दिवस समारोह में आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह समारोह केवल एक संस्थान का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प की उस यात्रा का उत्सव है जिसने लोगों को स्वास्थ्य और आशा की नई किरण दी है।

    राज्यपाल ने एम्स देवघर में 31 जुलाई, 2025 को आयोजित पहले दीक्षांत समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सिर्फ डिग्री पाने का अवसर नहीं था, बल्कि सेवा का संकल्प लेने का क्षण भी था।

    एम्स

    उन्होंने बताया कि 270 एकड़ में फैले इस संस्थान में 750 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जिसमें आधुनिक चिकित्सा सेवाएं, उत्कृष्ट संकाय और रिसर्च सुविधाएं मौजूद हैं। यहां न सिर्फ झारखंड, बल्कि बिहार और बंगाल से भी मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए आते हैं।

    राज्यपाल ने डॉक्टरों से कहा कि उनका काम सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों में उम्मीद और विश्वास जगाना भी है। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर की सहानुभूति और व्यवहार कई बार दवा से ज्यादा असर करता है।

    एम्स देवघर की सामाजिक पहल जैसे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, उन्नत भारत अभियान के तहत गांवों को गोद लेना और जन औषधि केंद्र की स्थापना को उन्होंने जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

    राज्यपाल ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में एम्स देवघर देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल होगा और राज्य के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    इस अवसर पर उन्होंने एक्स-रे 1000 एमए, 128-स्लाइस सीटी स्कैन और कार्डियक कैथेटेराइजेशन लैब का उद्घाटन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफेद कोट पहनना सिर्फ पेशे का हिस्सा नहीं, बल्कि यह सेवा, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। आपकी संवेदनशीलता ही इस संस्थान की असली पहचान बनेगी।

    Also Read : जेल में HIV संक्रमण मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल…

    Also Read : CM हेमंत सोरेन से मिला “राष्ट्रीय युवा शक्ति” का प्रतिनिधिमंडल

    AIIMS Deoghar OPD सेवाएं उन्नत भारत अभियान एक्स-रे उद्घाटन एम्स देवघर कार्डियक कैथ लैब चिकित्सा शिक्षा जन औषधि केंद्र झारखंड समाचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज झारखंड मेडिकल स्टूडेंट्स राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार विकसित भारत 2047 सीटी स्कैन सुविधा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सेवा और संकल्प स्थापना दिवस स्वास्थ्य जागरूकता स्वास्थ्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में HIV संक्रमण मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल…
    Next Article बीएलए और कलिंगा कंपनियों के खिलाफ विस्थापितों में आक्रोश, उठी रोजगार की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.