Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 3:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीता-गीता ने किया BJP में बड़ा उलटफेर, चंपई सोरेन को मिली आदिवासी वोटों की जिम्मेदारी…
    झारखंड

    सीता-गीता ने किया BJP में बड़ा उलटफेर, चंपई सोरेन को मिली आदिवासी वोटों की जिम्मेदारी…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: झारखंड की राजनीति एक बार फिर सियासी उलटफेरों के कारण चर्चा में है। दल बदलने वाले नेताओं की किस्मत इस बार भी खूब चर्चा बटोर रही है। BJP में शामिल हुईं झामुमो की पूर्व विधायक सीता सोरेन और कांग्रेस की पूर्व सांसद गीता कोड़ा की चुनावी और संगठनात्मक भूमिका को लेकर अब गहन विश्लेषण हो रहा है।

    सीता सोरेन जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले झामुमो छोड़ BJP में शामिल हुई थीं। उन्होंने दुमका से चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद न तो उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली और न ही पार्टी में कोई सक्रिय भूमिका। उनकी पार्टी में वापसी की चर्चाएं भी रहीं, लेकिन झामुमो नेतृत्व ने कोई रुचि नहीं दिखाई। हाल ही में उन्होंने सीबीआई की विशेष अदालत से पासपोर्ट रिलीज करने की इजाजत मांगी है जिससे उनके कानूनी मामलों में उलझने की बात भी सामने आई है।

    वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने सिंहभूम से चुनाव लड़ा और झामुमो की जोबा माझी से हार गईं। इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। गीता को पार्टी की कोर कमेटियों में भी अहम भूमिका मिली है, जैसे घोषणा पत्र समिति आरोप पत्र समिति और विजय संकल्प सभाओं की योजना। इससे साफ है कि भाजपा में उनकी सियासी प्रासंगिकता बरकरार है।

    एक और बड़ा नाम चंपई सोरेन का है, जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और झामुमो के दिग्गज नेता माने जाते थे। उन्होंने भी इस बार भाजपा ज्वॉइन की और सरायकेला से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनके बेटे को भी घाटशिला सुरक्षित सीट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने चंपई को आदिवासी मुद्दों पर खुलकर बोलने और पार्टी के समर्थन में माहौल बनाने की छूट दी है। वे लगातार आदिवासी अस्मिता और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दों पर मुखर हैं।

    भाजपा को उम्मीद है कि चंपई सोरेन की सक्रियता से कोल्हान और संताल परगना क्षेत्रों में आदिवासी वोटों को साधा जा सकेगा जहां 2019 में पार्टी को तगड़ी हार मिली थी।

    Also read: BJP जिला अध्यक्ष संजय पांडे का हेमंत सरकार पर हमला, कहा – बाबूलाल मरांडी को निशाना बनाकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCPI के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक बास्ता सोरेन का निधन, संथाल रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
    Next Article मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, 3.63 किलो गांजा बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत पर उठाए सवाल

    July 22, 2025
    झारखंड

    देवघर जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, एक की मौ’त, तीन गंभीर…

    July 22, 2025
    झारखंड

    IAS अधिकारी घोलप रमेश गोरख को मिला प्रमोशन, बनाये गये विशेष सचिव

    July 22, 2025
    Latest Posts

    भारत को मिले खतरनाक अपाचे हेलीकॉप्टर, पाक सीमा के नजदीक किये जाएंगे तैनात

    July 22, 2025

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत पर उठाए सवाल

    July 22, 2025

    देवघर जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, एक की मौ’त, तीन गंभीर…

    July 22, 2025

    IAS अधिकारी घोलप रमेश गोरख को मिला प्रमोशन, बनाये गये विशेष सचिव

    July 22, 2025

    इंडी गठबंधन की बैठक में रणनीति तय, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर ‘एसआईआर’ समेत कई मुद्दों पर किया जाएगा सरकार का घेराव

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.