Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चंडीगढ़ में बजा सायरन, हमले की आशंका, लोगों को घरों में रहने का आदेश
    ट्रेंडिंग

    चंडीगढ़ में बजा सायरन, हमले की आशंका, लोगों को घरों में रहने का आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2025Updated:May 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चंडीगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chandigarh : चंडीगढ़ शहर में सायरन बज रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह सायरन हमले की आशंका को  देखते हुए बजाये जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों के अंदर ही रहें और बालकनी या छत पर न जाएं। जिला उपायुक्त (डीसी) ने सुरक्षा के मद्देनज़र सभी लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया है।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

    क्या है मामला :

    पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। चंडीगढ़ के एयरफोर्स स्टेशन से ये सायरन सुनाई दिए हैं और शहर के सभी लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों के भीतर ही रहें। बेहद जरूरी काम से ही लोगों को निकलने के लिए कहा गया है और यदि ऐसा न हो तो फिर घरों में ही रहने को कहा गया है। ऐसा ही अलर्ट पटियाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरण तारण में भी जारी हुए हैं। यही नहीं जालंधर में भी अलर्ट की स्थिति है। पटियाला प्रशासन का कहना है कि अलर्ट की स्थिति फिलहाल नहीं है, लेकिन लोगों के लिए घरों में रहना ज्यादा सही रहेगा।

    चंडीगढ़ डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने कहा कि एयर फोर्स स्टेशन से एयर वॉर्निंग रिसीव हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से एयरपोर्ट को टारगेट किया जा सकता है। सभी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घरों के अंदर रहें और बालकनी से दूर रहें। इसी तरह मोहाली के डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भी एडवाइजरी जारी की है। उनका कहना है कि लोगों को घरों के अंदर ही रहना चाहिए। खासतौर पर चंडीगढ़ के सेक्टर 45 और 47 से सटे मोहाली के इलाकों के लिए यह वॉर्निंग है। चंडीगढ़ और मोहाली के महत्वपूर्ण इलाकों में पुलिस और प्रशासन की पेट्रोलिंग लगातार जारी है।

    Also Read : रांची में आर्मी इंटेलिजेंस और ATS का छापा, नकली यूनिफॉर्म जब्त

    चंडीगढ़ डीसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-पाक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 425 अंक लुढ़का
    Next Article पाकिस्तान ने विश्व बैंक से मांगी आर्थिक मदद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी अधिकारों पर दिल्ली में बड़ा सम्मेलन : जस्टिस मदन लोकुर ने कहा, छोटे-छोटे मुकदमों से परेशान है देश का आदिवासी समाज

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लत ऑनलाइन गेम्स और रील्स कीः बच्चा खुद को मारने पर हुआ उतारू, बुजुर्ग ने इंटरनेट स्पीड कम होने पर पिया फिनाइल

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    गुवा गोलीकांड के 46 साल : जिस खून से झारखंड आंदोलन को मिली नई धार

    September 8, 2026

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026

    आदिवासी अधिकारों पर दिल्ली में बड़ा सम्मेलन : जस्टिस मदन लोकुर ने कहा, छोटे-छोटे मुकदमों से परेशान है देश का आदिवासी समाज

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.