Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ में विजयादशमी पर सिंदूर खेला की धूम, महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई
    झारखंड

    पाकुड़ में विजयादशमी पर सिंदूर खेला की धूम, महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजयादशमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ में विजयादशमी के शुभ अवसर पर शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म धूमधाम से निभाई गई। सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा की विदाई से पहले पूजा-अर्चना की और पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्य की कामना की।

    रेलवे कॉलोनी समेत कई प्रमुख पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से मां भवानी की पूजा की, फिर सिंदूर से एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, गीत गाए और नृत्य किया। माहौल भक्तिभाव और उमंग से सराबोर रहा।

    सिंदूर खेला की मान्यता और आस्था

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजयादशमी के दिन मां दुर्गा अपने मायके से वापस लौटती हैं। इस विदाई से पहले सुहागन महिलाएं मां के चरणों में सिंदूर चढ़ाती हैं और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने वैवाहिक सुख और पतियों की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।

    महिलाओं का कहना है कि सिंदूर सुहाग का प्रतीक है और यह रस्म केवल परंपरा नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ी हुई है। यह रिवाज सदियों से चला आ रहा है और आज भी उसी श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है।

    वर्षा के बावजूद नहीं थमा उत्साह

    हालांकि बुधवार को नवमी के दिन अचानक मौसम बदला और बारिश हुई, फिर भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हर कोई दुर्गा पूजा के अंतिम दिन का आनंद उठाते दिखा।

    सांस्कृतिक उल्लास से भरा रहा पाकुड़

    नवरात्रि के नौ दिन तक चला दुर्गा पूजा महोत्सव विजयादशमी के दिन अपने चरम पर पहुंचा। सिंदूर खेला के साथ यह उत्सव संपन्न हुआ, जो ना केवल धार्मिक भावना का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता की मिसाल भी पेश करता रहा।

    Also Read : दुर्गाबाड़ी में सिंदूर खेला की परंपरा बनी सांस्कृतिक एकता की मिसाल

    झारखंड न्यूज दुर्गा पूजा 2025 धार्मिक परंपरा नवरात्रि समापन पाकुड़ पूजा अर्चना पूजा पंडाल बंगाली संस्कृति महिला श्रद्धा मां दुर्गा विजयादशमी विजयादशमी समारोह सांस्कृतिक उत्सव सिंदूर खेला सिंदूर रस्म सुहागिन महिलाएं हिंदू त्योहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गाबाड़ी में सिंदूर खेला की परंपरा बनी सांस्कृतिक एकता की मिसाल
    Next Article दुर्गा पूजा पंडाल में नशे में धुत युवकों का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.