Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नवगछिया के श्रेयांश ने बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड सहित चार मेडल
    बिहार

    नवगछिया के श्रेयांश ने बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड सहित चार मेडल

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में 1 से 6 अगस्त तक साकेत सिंह शूटिंग अकादमी में आयोजित 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भागलपुर जिले के नवगछिया निवासी युवा निशानेबाज श्रेयांश ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। श्रेयांश ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीतकर भागलपुर और बिहार का नाम रोशन किया।

    दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य

    नवगछिया बाजार निवासी और नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति रश्मि रथी व पार्षद अजय कुमार (प्रमोद यादव) के पुत्र श्रेयांश ने 25 मीटर पिस्टल और 25 मीटर स्टैंडर्ड स्पोर्ट्स इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके साथ ही, उन्होंने सेंटर फायर इवेंट में रजत और कांस्य पदक भी अपने नाम किया।

    अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चमकने की क्षमता

    अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने श्रेयांश को बधाई देते हुए कहा कि इस युवा निशानेबाज में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की अपार संभावनाएं हैं। वर्तमान में श्रेयांश दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग अकादमी में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण ले रहे हैं और उनकी नजर अब राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पर है। अपनी सफलता पर श्रेयांश ने कहा, “मैंने दिन-रात मेहनत की है और मेरा एकमात्र लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना है।” उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया।

    बधाई देने वालों का तांता

    श्रेयांश को बधाई देने वालों में किशनदेव प्रसाद यादव, जेम्स फाइटर, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, जिला ताइक्वांडो महासचिव घनश्याम प्रसाद, गौतम यादव, डॉ. गोपाल भारती, शिक्षाविद राम कुमार साहू, सुमित साहू, कंचन सिंह, सुबोध कुमार सहित कई प्रमुख लोग शामिल हैं।

    Also Read : चाईबासा में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

    in the Bihar State Shooting Championship including two gold Shreyansh of Navgachiya won four medals दो स्वर्ण शामिल नवगछिया के श्रेयांश ने बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते चार पदक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल
    Next Article झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को SC से मिली बेल, नीरज सिंह की ह’त्या के आरोप में सात साल से थे जेल में बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.