Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को पुलिस ने लिया हिरासत में, बेंगलुरु के एक होटल में कररहे थे रेव पार्टी
    मनोरंजन

    श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को पुलिस ने लिया हिरासत में, बेंगलुरु के एक होटल में कररहे थे रेव पार्टी

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद : बॉलीवुड से फिर ड्रग्स का बड़ा मामला सामने आया है. बीते दो साल से कई बॉलीवुड सेलेब्स का ड्रग्स केस में नाम सामने आ रहा है. अब मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बीती रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया है. वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल हैं.

    बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, रेव पार्टी के दौरान सिद्धांत ने ड्रग्स का सेवन किया है. इस अपराध में एक्टर के साथ 5 लोग और शामिल हैं. यह पार्टी बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में हो रही थी. पुलिस के छापेमारी में सिद्धांत कपूर भी हत्थे चढ़े हैं.

    जानकर हैरानी होगी कि सिद्धांत कपूर बॉलीवुड में अपने कमाल की कॉमिक टाइमिंग से हंसाने वाले एक्टर शक्ति कपूर के बेटे हैं. सिद्धांत भी गिनी चुनी फिल्मों में दिखें हैं. लेकिन उनका एक्टिंग करियर फ्लॉप रहा है. सिद्धांत को बहन श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘हसीना पार्कर’ में भी देखा गया था. यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई.

    गौरतलब है कि साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के बाद चले ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था. इस मामले में श्रद्धा से एनसीबी ने कड़ी पूछताछ भी की थी.

    बता दें, श्रद्धा कपूर एक्टर सुशांत के साथ फिल्म ‘छिछोरे’ में दिखी थीं. एनसीबी की पूछताछ में सामने आया था कि श्रद्धा कपूर ने लोनावला में सुशांत के फॉर्म हाउस पर पार्टी अटेंड की थी. लेकिन श्रद्धा ने अपने बयान में कहा था कि वह पार्टी में जरूर गईं थीं, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं किया था.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुदस्सिर उर्फ कैफी के परिजनों ने सरकार से इंसाफ की मांग की, पुलिस पर जान बूझकर बेटे को मारने का आरोप लगाया
    Next Article 13 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.