Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर के बाजार में दुकानदार 1 और 2 रुपये के सिक्के लेने से कर रहे इंकार
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर के बाजार में दुकानदार 1 और 2 रुपये के सिक्के लेने से कर रहे इंकार

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: देशभर में एक और दो रुपये के सिक्के सामान्यत: चलन में हैं, लेकिन देवघर के बाजारों में इन सिक्कों के लेन-देन में बाधाएं आ रही हैं. हालांकि बैंक में इन सिक्कों का लेन-देन बिना किसी रोक-टोक के जारी है, लेकिन देवघर के कई दुकानदार और थोक विक्रेता सिक्के लेने से इंकार कर रहे हैं. फुटपाथ और खुदरा दुकानदारों से लेकर पेट्रोल पंपों तक, कई जगह एक और दो रुपये के सिक्के लेने में आनाकानी की जा रही है. इस स्थिति में दुकानदार और व्यापारी बैंक का हवाला देकर सिक्के लेने से मना कर रहे हैं. यहां तक कि देवघर के बिलासी स्थित पेट्रोल पंप पर तो नोटिस भी चिपकाया गया है जिसमें कहा गया है कि एसबीआई सिक्का जमा नहीं लेती, इस कारण वे सिक्के नहीं ले सकते.

    पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना

    पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मियों का कहना है कि अक्सर लोग 102 या 103 रुपये का पेट्रोल लेते हैं और साथ में सिक्के भी देते हैं. पहले पेट्रोल पंप पर इन सिक्कों को स्वीकार किया जाता था, लेकिन जब वे बैंक में जमा करने गए तो बैंक ने इन सिक्कों को लेने से इंकार कर दिया. यही वजह है कि अब वे इन सिक्कों को लेने से असमर्थ हैं.

    एसबीआई का बयान

    एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि एक और दो रुपये के सिक्कों पर कोई रोक नहीं है और बैंक कभी भी सिक्के लेने से इंकार नहीं करती. उन्होंने कहा कि बाबा मंदिर के दान पात्र से एसबीआई में इन सिक्कों का जमावड़ा होता है और अभी भी बैंक में इन सिक्कों को बोरे में जमा किया जाता है. इसके बावजूद, यदि किसी पेट्रोल पंप या अन्य स्थानों पर सिक्के न लेने की बात की गई है, तो वह उचित नहीं है और इसकी जांच की जाएगी.

    एक और दो रुपये का सिक्का एसबीआई एसबीआई प्रबंधक गलतफहमी थोक विक्रेता दान पात्र दुकानदार देवघर पेट्रोल पंप प्रशासन बाबा मंदिर बैंक बैंक में जमा भ्रम सिक्के का लेन-देन सिक्के जमा स्थानीय अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर आए पार्सल में मिली व्यक्ति का धड़
    Next Article 10 साल से इस लापता विमान की तलाश मे दुनिया, अब अमेरिका चलायेगी तलाशी अभियान

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026
    झारखंड

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026
    चतरा

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.