Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»डेली मार्केट में समस्याओं का समाधान चाहते हैं दुकानदार : आदित्य
    Uncategorized

    डेली मार्केट में समस्याओं का समाधान चाहते हैं दुकानदार : आदित्य

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज ‘शॉप टू शॉप’ व्यापार और व्यापारियों के लिए आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डेली मार्केट के सब्जी, फल और मोबाइल बाजार का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा. डेली मार्केट के दुकानदारों ने उन्हें बताया कि यहां की स्थिति काफी दयनीय है. गंदगी और जलभराव से लोग परेशान हैं. बारिश के दिनों में मार्केट में पानी भर जाता है और नालियों की व्यवस्था न होने के कारण पानी बाहर नहीं निकलता. इसके अलावा, पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक बाजार में नहीं आ पाते, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है.

    आदित्य विक्रम जयसवाल ने दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यहां की गंदगी और जलभराव के कारण लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है. उन्होंने बताया कि यहां ड्रेनेज की सुविधा की तत्काल आवश्यकता है ताकि बारिश के बाद पानी जल्दी बाहर निकल सके.

    उन्होंने पार्किंग पर भी जोर दिया और आश्वस्त किया कि वे नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराएंगे. उन्होंने सुझाव दिया कि डेली मार्केट थाना के सामने उपलब्ध खाली स्थान को पार्किंग के रूप में तब्दील किया जाए और मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था की जाए. जिससे कि सार्वजनिक और व्यापारिक दोनों सुविधाओं का लाभ मिल सके. मौके पर कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, मोहसीन अहमद, पप्पू सिंह, बानेश्वर मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

     

    आदित्य विक्रम जयसवाल झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी डेली मार्केट दुकानदार पूर्व अध्यक्ष प्रदेश प्रतिनिधि समस्या समाधान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, पेनल्टी शूटआउट में दी शिकस्त
    Next Article अल्लू अर्जुन और चिरंजीवी ने वायनाड पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जानें कितना किया दान

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.