Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»थानेदार पर झूठे केस में फंसाकर मोटी रकम उगाही का आरोप, एसपी से की जांच की मांग
    क्राइम

    थानेदार पर झूठे केस में फंसाकर मोटी रकम उगाही का आरोप, एसपी से की जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थानेदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Araria : बिहार के एक थानेदार पर संगीन आरोप लगाये हैं. यह मामला अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत का है. जहां दर्जनों ग्रामीणों ने पलासी थानेदार मिथिलेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने थानेदार पर हिटलरशाही रवैया अपनाने, प्रतिष्ठित लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर मोटी रकम वसूलने और बिचौलियों के माध्यम से अवैध वसूली करने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं. इन सभी आरोपों के आधार पर एसपी अंजनी कुमार को हस्ताक्षरित आवेदन भी सौंपा गया हैं.

    झूठे मुकदमों के जरिए उगाही का आरोप

    आवेदन में बताया गया है कि थानेदार मिथिलेश कुमार द्वारा एक सोची-समझी रणनीति के तहत बिचौलियों के माध्यम से दर्जनों प्रतिष्ठित लोगों की सूची तैयार कर उनसे झूठे मुकदमों के नाम पर लाखों रुपये की उगाही की जा रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सनगोड़ा, वार्ड संख्या 9 में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान निष्पक्षता बरतने के बजाय थानेदार ने बिचौलियों के कहने पर सरपंच प्रतिनिधि और उनके तीन बेटों को झूठे केस में फंसा दिया.

    महिला के माध्यम से फर्जी मामला दर्ज करने का आरोप

    ग्रामीणों ने अपने आवेदन में एक महिला की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. जिसमें कहा गया है कि महिला का पति बाहर राज्य में मजदूरी करता है. जबकि वह थाना में अन्य पुरुषों के साथ बार-बार आती जाती है और झूठे केस दर्ज कराने का एक “धंधा” करती है. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि थानेदार ने पहले पक्ष की बातों को दरकिनार कर दूसरे पक्ष के झूठे आवेदन पर ही प्राथमिकी दर्ज की. आरोप यह भी है कि सरपंच लगातार तीन टर्म से निर्वाचित होते आ रहे हैं और उनके एक बेटा सरकारी टीचर हैं. ऐसे में उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और उनसे मोटी रकम वसूलने की कोशिश की गई.

    एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

    ग्रामीणों ने थानेदार मिथिलेश कुमार के साथ-साथ अनुसंधानकर्ता एसआई रत्नेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है. एसपी अंजनी कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी से जांच कराए जाने का भरोसा दिया है.

    Also Read : इनामी डकैत सहित पांच अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    allegations against SHO Araria authoritarian behavior Bihar Bihar police False Cases illegal extortion Middlemen Palasi police station police corruption Ramnagar panchayat rural justice SHO Mithilesh Kumar SP Anjani Kumar villagers' complaint अररिया अवैध वसूली एसपी अंजनी कुमार ग्रामीण न्याय ग्रामीण शिकायत झूठे मुकदमे थानेदार पर आरोप थानेदार मिथिलेश कुमार पलासी थाना पुलिस भ्रष्टाचार बिचौलिया बिहार बिहार पुलिस रामनगर पंचायत हिटलरशाही रवैया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइनामी डकैत सहित पांच अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
    Next Article होम्योपैथिक चिकित्सा पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने रखे विचार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.