Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»इनामी डकैत सहित पांच अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
    क्राइम

    इनामी डकैत सहित पांच अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इनामी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nawada : नवादा जिले की शाहपुर थाना पुलिस को आज यानी रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात डकैत भीम महतो समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 राइफल, 1 पिस्टल, 6 मैगजीन, 55 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और ₹10,635 नगद बरामद किए हैं.

    हत्या और लूट में शामिल थे आरोपी

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सभी मिलकर एक बड़ी डकैती को अंजाम देने वाले थे. पुलिस के अनुसार इन पांचों में से तीन आरोपियों ने 27 जनवरी को शाहपुर थाना क्षेत्र के मवेशी हाट में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से ₹19 लाख की लूट की थी.

    एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि…

    एसपी अभिनव धीमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और इसके सदस्यों के खिलाफ कई थानों में संगीन मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा, “गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्वती नगर के पास पहुंची और आरोपियों को हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. अगर समय रहते गिरफ्तारी नहीं होती, तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी.” एसपी ने यह भी बताया कि मवेशी हाट डकैती कांड में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अब गिरोह के अन्य प्रमुख सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी राहत मिली है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

    Also Read : जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे बीएलओ दीदी : मुख्य चुनाव आयुक्त

    # Bihar Crime Bheem Mahto Bihar police Crime news criminal news dacoit illegal weapons Nawada Nawada news police arrest police success robbery plan Shahpur Police Station Wanted Criminal weapons recovered अपराध समाचार अवैध हथियार इनामी अपराधी क्राइम न्यूज डकैत डकैती योजना नवादा नवादा न्यूज़ पुलिस गिरफ्तारी पुलिस सफलता बिहार क्राइम बिहार पुलिस भीम महतो शाहपुर थाना हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे बीएलओ दीदी : मुख्य चुनाव आयुक्त
    Next Article थानेदार पर झूठे केस में फंसाकर मोटी रकम उगाही का आरोप, एसपी से की जांच की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.