Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे बीएलओ दीदी : मुख्य चुनाव आयुक्त
    झारखंड

    जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे बीएलओ दीदी : मुख्य चुनाव आयुक्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बीएलओ
    ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi (दशम जलप्रपात) : “जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे बीएलओ दीदी”, दशम जलप्रपात जैसे दुर्गम क्षेत्र की बीएलओ दीदियां भारत में कार्यरत सभी बीएलओ के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं। इन्होंने ऐसे दुर्गम क्षेत्र के कठिनाइयों को सामना करते हुए हर घर तक अपनी पहुंच बनाई और मतदान प्रतिशत भी बेहतर किए है। ये बातें भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को दशम जलप्रपात के प्रांगण में दुर्गम क्षेत्र के बीएलओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

    उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक पहल किया गया जिसके तहत देश के विभिन्न राज्यों के बीएलओ को दिल्ली बुलाकर ट्रेनिंग देने का कार्य किया जा रहा है। दशम जलप्रपात की बीएलओ दीदियों को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में एक ट्रेनर के रूप में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा जिससे देश के अन्य बीएलओ भी इनके कार्यशैली को जान सकेंगे एवं इनसे प्रेरित हो सकेंगे।

    मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि झारखंड के चुनावी प्रक्रिया में जुड़े हुए हर स्तर के पदाधिकारियों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। झारखंड में 1 लाख से भी अधिक चुनाव से जुड़े कर्मचारी निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के तीन मुख्य घटक होते हैं पहला चुनाव आयोग का संस्थागत ढांचा, दूसरा मतदाता सूची और तीसरा मतदान एवं मतगणना।

    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का संस्थागत ढांचा जिसमें चुनाव के समय केवल 500 लोगों की संस्था वाला चुनाव आयोग डेपुटेशन पर अन्य लोगों को समाहित करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी संस्था बन जाती है और 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर एक जैसी प्रक्रिया में मतदान सम्पन्न कराती है।उन्होंने कहा कि मतदान के साथ-साथ मतदाता सूची को बनाने के लिए सभी 10.5 लाख बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट साथ में सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करते हैं।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूरे देश के मतदाताओं से अपील की कि राष्ट्र सेवा के लिए प्रथम सीढ़ी है मतदान। मतदान करने के लिए आप निर्वाचक अवश्य बनें। मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं कोई भी भारत का नागरिक जो 18 वर्ष से अधिक का हो छूटना नहीं चाहिए और जब भी मतदान का समय आए अपने मत का दान अवश्य करें।

    इससे पूर्व बीएलओ से संवाद कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि पिछले चुनावों में दुर्गम क्षेत्र के बीएलओ ने बहुत मेहनत से काम किया है एवं बारीकी से मतदाता सूची के निर्माण का कार्य किया है। उनके द्वारा क्यू मैनेजमेंट में भी बेहतर योगदान दिया गया है जिससे मतदान की प्रक्रिया को गति प्रदान हो सकी। कार्यक्रम के समापन संबोधन में रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने बीएलओ के कार्यों को सराहा एवं मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन उप सचिव देव दास दत्ता ने किया।

    इस कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित निर्वाचन एवं रांची जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं दुर्गम क्षेत्र दशम जलप्रपात के बीएलओ मौजूद थे।

    Also Read : साई मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव इस दिन, विशेष भक्तिमय कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    BLO BLO Didi BLO Inspiration Chief Election Commissioner Dasam Falls Jharkhand Dasam Waterfall Election Commission of India Elections 2025 Electoral Dialogue Gyanesh Kumar remote areas Rural Voting Voter Awareness Voter Turnout Voting Inspiration ग्रामीण क्षेत्र मतदान चुनाव 2025 ज्ञानेश कुमार दशम जलप्रपात दशम फॉल झारखंड दुर्गम क्षेत्र निर्वाचन संवाद बीएलओ बीएलओ दीदी भारत निर्वाचन आयोग मतदान जागरूकता मतदान प्रतिशत मतदान प्रेरणा मुख्य चुनाव आयुक्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी भुईहरी जमीन की प्रकृति बदलकर बेचने का मामला गंभीर : बाबूलाल
    Next Article इनामी डकैत सहित पांच अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.