Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन कप्तान और भुवनेश्वर कुमार होंगे उपकप्तान
    खेल-सिनेमा

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन कप्तान और भुवनेश्वर कुमार होंगे उपकप्तान

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ होने जा रही ODI और T20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में शिखर धवन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है. एक युवा स्कॉड बनाने पर जोर दिया गया है और कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है.

    इस टीम में कई युवा और नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं. देवदत्त पेडिकल से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ तक, कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिनका आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा.

    इस टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, मनीष पांडे, संजू सैम्सन के कंधों पर होने जा रही है. वहीं, गेंदबाजी का जिम्मा भुवनेश्वर कुमार के साथ कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी, दीपक चहर, वरुण चक्रवर्ती और युजवेंद्र चहल पर है.

    एक नजर में टीम काफी संतुलित दिखाई पड़ रही है और ऑलराउंडर्स को भी काफी तरजीह दी गई है. हार्दिक पंड्या का चोट के बाद फिर वापसी करना भी टीम के लिए अच्छे संकेत हैं.
    वैसे इस बार ये भी दिलचस्प है कि भारतीय टीम एक साथ दो सीरीज खेलने जा रही है.

    एक तरफ विराट की कप्तानी में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तैयारी हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ शिखर के नेतृत्व में श्रीलंका टूर खेला जा रहा है. ये एक ऐसी घटना है जो पहली बार होती दिख रही है.

    भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे की बात करें तो 13 से 25 जुलाई के बीच में पूरी सीरीज करवाने की तैयारी है. इसमें तीन ODI और T20 खेले जाएंगे. एक तरफ 13, 16 और 18 जुलाई को वनडे मैच होंगे, वहीं 21, 23 और 25 जुलाई को T20 मैच खेले जाएंगे.

    टीम इस प्रकार है-

    शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया.

    Cricket
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने भागलपुर से भागे किशोर को पकड़ा, रांची चाइल्डलाइन को सौंपा
    Next Article पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में एन.एस.यू.आई का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप के सामने भीख मांगकर अर्धनग्न होकर किया केंद्र सरकार का विरोध

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.